Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lal Kitab: रोजाना करें लाल किताब में बताए गए कुछ काम, आसान होने के साथ-साथ असरदार भी हैं ये उपाय

    Updated: Fri, 20 Dec 2024 06:44 PM (IST)

    धन की पेरशानी हो या फिर वैवाहित जीवन में बाधा आ रही हो ज्योतिष शास्त्र में हर समस्या का हल मिलता है। लाल किताब जो ज्योतिष शास्त्र के सिद्धांतो पर ही आ ...और पढ़ें

    Lal Kitab लाल किताब के ये उपाय आ सकते हैं काम।
    Lal Kitab लाल किताब के ये उपाय आ सकते हैं काम।

    HighLights

    1. ज्योतिष शास्त्र के सिद्धांतो पर आधारित लाल किताब।
    2. इस किताब में मिलता है हर समस्या का समाधान।
    3. कुछ दिनों तक लगातार करने होते हैं ये उपाय।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मौलिक सिद्धांतो पर आधारित लाल किताब काफी लोकप्रिय है। कई आसान उपाय बताए गए हैं, जिन्हें रोजाना करने से व्यक्ति को जीवन में अद्भुत परिणाम देखने को मिलते हैं। आपको इन उपायों को कम-से-कम 60 दिनों तक पूरी श्रद्धा के साथ करना है। तो चलिए जानते हैं लाल किताब के ऐसे ही कुछ आसान उपाय, जो आपको कई तरह की परेशानियों से निजात दिला सकते हैं।

    धन संबंधी समस्याओं का होगा निधान

    अगर आप धन संबंधी समस्या का सामना बनी हुई है, तो इसके लिए आप लाल किताब में बताया गया ये उपाय कर सकते हैं। इसके अनुसार 21 शुक्रवार तक 9 वर्ष आयु तक की उम्र की पांच कन्याओं को खीर और मिश्री का प्रसाद खिलाएं। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

    हाथ में टिकने लगेगा पैसा

    कई लोगों के अच्छा कमाने के बाद भी उनके हाथ में पैसा नहीं टिकटा। ऐसे में आपको लाल किताब में बताया गया ये उपाय करना चाहिए। इसके लिए अपने सिराहने पर एक तांबे के पात्र में लाल चंदन डालकर रख दें। अगली सुबह उसे तुलसी के पौधे में अर्पित कर दें। ऐसा करने से आपको लाभ देखने को मिलेगा।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: भूलकर भी किसी को मुफ्त में न दें ये चीजें, वरना बढ़ जाएगी आपकी दिक्कतें

    विवाह की अड़चन होगी दूर

    अगर किसी जातक के विवाह में बाधा आ रही है, तो इसके लिए हर सोमवार को भगवान शिव को दूध, जल, बेलपत्र अर्पित करें और इस दौरान ऊं सोमेश्वराय नमः मंत्र का जप करते रहें। ऐसा करने से जल्द विवाह के योग बनने लगते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Masik Shivratri के दिन करें शिव तांडव स्तोत्र का पाठ, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

    ये उपाय आ सकते हैं काम

    रोजाना मंदिर में जाकर परिसर में पोंछा लगाना चाहिए। इसी के साथ रोजाना घर के बड़े-बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। घर के आंगन में हरा-भरा तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। इस सभी चीजों से जातक को जीवन में अच्छे परिणाम मिलने लगते हैं। इसी के साथ अगर आप किसी महत्वपूर्ण यात्रा या फिर काम पर जा रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले थोड़ा गुड़ खाकर पानी जरूर पीएं। ऐसा करने से आपका वह कार्य सफल होता है।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।