Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aaj Ka Ank Jyotish 06 August 2025: इस मूलांक का बनेगा निवेश का प्लान, दिल से कहेंगे मन की बात

    Updated: Wed, 06 Aug 2025 09:14 AM (IST)

    6 अगस्त 2025 की तारीख संख्या 6 और यूनिवर्सल दिनांक संख्या 5 का अनोखा मेल है। एक तरफ दिल रिश्ते देखभाल और अंदरूनी संतुलन चाहता है वहीं दूसरी ओर जिंदगी ...और पढ़ें

    Aaj Ka Ank Jyotish 06 August 2025: आज का अंक ज्योतिष राशिफल
    Aaj Ka Ank Jyotish 06 August 2025: आज का अंक ज्योतिष राशिफल

    भानुप्रिया मिश्रा, एस्ट्रोपत्री। अंक 6 प्यार, परिवार, सेवा और सुंदरता से जुड़ा है। ये जिम्मेदारी का नंबर है। वहीं यूनिवर्सल नंबर 5 लाता है अचानक बदलाव और फ्लेक्सिबिलिटी। दोनों का संगम दिल को घर की शांति और बदलाव की हवा दोनों में झूलने को मजबूर करता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज का दिन मूलांक 1 से लेकर 3 तक के लिए (Today Numerology Horoscope 2025) कैसा रहने वाला है।

    अंक 1 (जिनका जन्म 1, 10, 19, 28 को हुआ हो):

    प्रेम से नेतृत्व करो, दबाव से नहीं

    किसी करीबी को कंट्रोल करने की इच्छा ज्यादा हो सकती है, लेकिन लीडर वही होता है जो दूसरों को स्पेस देता है। सपोर्ट दो, लेकिन बिना जबरदस्ती के।

    • शुभ रंग: गहरा लाल
    • शुभ समय: सुबह जल्दी
    • वित्तीय सुझाव: किसी नयी इन्वेस्टमेंट से पहले अपने लॉन्ग टर्म गोल्स पर एक नजर डालो।
    • रिश्तों का सुझाव : बिना शर्त सराहना जताओ, बदलाव की उम्मीद के बिना।
    • सकारात्मक कथन: "मैं समझदारी से नेतृत्व करता हूं और करुणा से पोषण देता हूं।"

    अंक 2 (जिनका जन्म 2, 11, 20, 29 को हुआ हो):

    अपनी सेंसिटिविटी को अपनी ताकत बनाओ

    आज आपकी इंट्यूशन बहुत स्ट्रॉन्ग है। दूसरों की फीलिंग्स समझ पाओगे, लेकिन अपनी भी मत भूलो। अपनी समझदारी से शांति फैलाओ, सिर्फ दूसरों को खुश करने के लिए मत झुको।

    • शुभ रंग: लैवेंडर
    • शुभ समय: शाम
    • वित्तीय सुझाव: किसी और के लिए फाइनेंशियल हां कहने से पहले सोचो।
    • रिश्तों का सुझाव : जरूरत से ज़्यादा मत दो। लेना भी सीखो।
    • सकारात्मक कथन: "मैं अपनी भावनाओं का सम्मान करता हूं और सॉफ्टनेस व ताकत से बोलता हूं।"

    यह भी पढ़ें- Weekly Numerology Horoscope 4 to 10 August 2025: मूलांक 1 वाले बिजनेस की करेंगे शुरुआत, पढ़ें अंक राशिफल

    अंक 3 (जिनका जन्म 3, 12, 21, 30 को हुआ हो):

    दिल की बात कहो – यही इलाज है

    आज अगर दिल में कोई बात दबा रखी है, तो प्यार और ईमानदारी से कह दो। सिर्फ दिमाग से नहीं, दिल से बोलो।

    • शुभ रंग: गोल्डन येलो
    • शुभ समय: दोपहर
    • वित्तीय सुझाव: अपनी क्रिएटिव आइडियाज शेयर करो। पैसे के रास्ते खुल सकते हैं।
    • रिश्तों का सुझाव : इमोशनल ओपननेस से गहराई आती है।
    • सकारात्मक कथन: "मैं अपनी बात खुलकर कहता हूं और भरोसा करता हूं कि सच्चाई से रिश्ता गहरा होता है।"

    यह भी पढ़ें- Weekly Numerology Horoscope 4 to 10 August 2025: इस जातक की लाइफ में आएंगे बदलाव, कैसा रहेगा यह सप्ताह

    खबरें और भी

    यह अंकज्योतिष राशिफल Astropatri.com की विशेषज्ञ अंकशास्त्री भानुप्रिया मिश्रा द्वारा तैयार किया गया है। प्रतिक्रिया हेतु संपर्क करें: hello@astropatri.com