Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Banke Bihari Temple: बांके बिहारी मंदिर में रोजाना क्यों नहीं होती मंगला आरती? जानें इसके पीछे की वजह

    Updated: Tue, 04 Feb 2025 01:40 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण के कई मंदिर स्थित हैं। कुछ मंदिर श्री कृष्ण की लीला से जुड़े हुए हैं। वृंदावन के प्रमुख मंदिर ...और पढ़ें

    Banke Bihari Temple: बांके बिहारी जी की मंगला आरती से जुड़ा रहस्य
    Banke Bihari Temple: बांके बिहारी जी की मंगला आरती से जुड़ा रहस्य

    HighLights

    1. बांके बिहारी मंदिर वृंदावन में स्थित है।
    2. इस मंदिर में ठाकुर बांके बिहारी जी विराजमान हैं।
    3. बांके बिहारी मंदिर में रोजाना मंगला आरती नहीं होती।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर श्रद्धालुओं के बीच आस्था का केंद्र बना हुआ है। रोजाना या फिर किसी पर्व के शुभ अवसर पर मंदिर में भक्तों की बेहद खास भीड़ देखने को मिलती है। इस मंदिर से जुड़े कई रहस्य हैं। इनमें बांके बिहारी जी (Banke Bihari Temple) की मंगला आरती से जुड़ा रहस्य भी शामिल है।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में रोजाना सुबह मंगला आरती का आयोजन नहीं किया जाता है। वैसे सभी मंदिरों में मंगला आरती होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती न होने का कारण? अगर नहीं पता, तो ऐसे में चलिए इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे इसकी खास वजह के बारे में।

    यह भी पढ़ें: Banke Bihari Temple: क्यों लगाया जाता है बांके बिहारी मंदिर में बार-बार पर्दा? जाने इसका रहस्य

    क्या है वजह?

    पौराणिक कथा के अनुसार, रोजाना ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में रोजाना मंगला आरती (Mangla Aarti Significance) नहीं की जाती, क्योंकि रात के समय में बांके बिहारी निधिवन के राज मंदिर में गोपियों के संग रास रचाने के लिए जाते हैं, जिसके बाद वह रात के तीसरे पहर में (रात के 12 बजे से 3 बजे का तक समय तीसरा पहर होता है) ठाकुर जी मंदिर पहुंचते हैं। ठाकुर जी की सेवा बालस्वरूप में की जाती है। इसी वजह से उन्हें सुबह देर से जगाया जाता है।

    (Pic Credit- Freepik)

    बांके बिहारी मंदिर में साल में सिर्फ एक बार ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मंगला आरती का आयोजन किया जाता है। इस दिन आरती में अधिक भक्त शामिल होते हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन रात 12 बजे बांके बिहारी जी का अभिषेक किया जाता है। इसके बाद मंगला आरती की जाती है। इस दिन ठाकुर जी निधिवन में रास रचाने के लिए नहीं जाते।

    खबरें और भी

    बांके बिहारी मंदिर टाइमिंग

    भक्त बांके बिहारी जी (Banke Bihari Mandir Timing) के दर्शन सुबह 08 बजकर 45 मिनट से कर सकते हैं और दोपहर में मंदिर के पट 01 बजे बंद होंगे और शाम को 04 बजकर 30 मिनट से रात 08 बजकर 30 मिनट तक का दर्शन का लाभ उठाया जा सकता है। यह समय होली तक जारी रहेगा।

    आपकी जानकारी के लिए दें कि बांके बिहारी मंदिर में होली के उत्सव की शुरुआत वसंत पंचमी के दिन हो गई है। यह उत्साह 40 दिनों तक जारी रहेगा।

    यह भी पढ़ें: Holi 2025: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में होली की उमंग... नोट कीजिए ब्रज के प्रमुख आयोजनों की तारीख

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।