विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chaitra Navratri 2025: काफी प्राचीन है मां मुंडेश्वरी का यह मंदिर, हैरान कर देती हैं इसकी मान्यताएं

Published: Thu, 03 Apr 2025 03:47 PM (IST)

देश-विदेश में ऐसे कई मंदिर स्थापित हैं तो अपनी मान्यता और भव्यता को लेकर भक्तों के बीच खासा लोकप्रिय हैं। ...और पढ़ें

Maa Mundeshwari Mandir bihar जानिए इस मंदिर से जुड़ी मान्यताएं।
Maa Mundeshwari Mandir bihar जानिए इस मंदिर से जुड़ी मान्यताएं।

HighLights

  1. ऊची पहाड़ी पर स्थित है माता का प्राचीन मंदिर।
  2. अपनी प्राचीनता को लेकर प्रसिद्ध है ये मंदिर।
  3. ऊंची पहाड़ी पर स्थित है माता का मंदिर।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज हम बात कर रहे हैं मां मुंडेश्वरी मंदिर की, जो देश के सबसे प्राचीन मंदिरों में भी शामिल है। हर साल खासकर नवरात्र की अवधि में यहां लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर में स्थित माता की मूर्ति मुख्य आकर्षण का केंद्र है। वैसे तो इस मंदिर में हमेशा भक्तों का तांता लगा रहता है, लेकिन नवरात्र की अवधि में यहां भक्तों की लंबी कतार देखने को मिलती है।  

मंदिर की खासियत

मां मुंडेश्वरी मंदिर बिहार के कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड में स्थित है, जो पहाड़ पर लगभग 608 फीट की ऊंचाई पर बना हुआ है। मंदिर में स्थापित माता मुंडेश्वरी की प्रतिमा की बात करें, तो यह मूर्ति बहुत ही जीवंत लगती है। माता मुंडेश्वरी भैंसे पर सवार हैं।

पौराणिक कथा के अनुसार, सृष्टि की रक्षा करने के लिए मां मुंडेश्वरी ने मुंड नामक एक राक्षस का वध किया था, जिस कारण उन्हें मां मुंडेश्वरी के नाम से जाना जाने लगा। यह मंदिर अपनी महिमा के लिए प्रसिद्ध है, जहां नवरात्र के साथ-साथ रामनवमी और शिवरात्रि के मौके पर भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।

मंदिर काल और वास्तुकला

पुरातत्वविदों के अनुसार, मंदिर का शिलालेख 349 ई. का है, जो इस मंदिर की प्राचीनता को दर्शाता है। वहीं मुण्डेश्वरी  मंदिर की नक्काशी और मूर्तियों उत्तर गुप्तकालीन की बताई जाती हैं। वहीं वास्तुकला की बात करें, तो माता मुंडेश्वरी का मंदिर श्री यंत्र के आधार पर निर्मित है।

मंदिर अष्टकोणीय है, जिसके चारों दिशाओं में एक-एक द्वार है। वहीं मंदिर के पूर्वी भाग में देवी मुण्डेश्वरी की भव्य व प्राचीन मूर्ति बनी हुई है, जो पत्थर की बनी हुई है। इसी के साथ मां मुंडेश्वरी मंदिर के गर्भगृह में पंचमुखी शिवलिंग भगवान गणेश की प्रतिमा भी स्थापित है।

यह भी पढ़ें - Chaitra Navratri 2025: गया के भस्मकूट पर्वत पर सजा है मंगला गौरी का दरबार, दर्शन करने से होगा कल्याण

क्या हैं मान्यताएं

इस मंदिर में एक प्राचीन मान्यता चली आ रही है, जिसके अनुसार, मां मुंडेश्वरी रक्त विहीन बलि स्वीकार करती हैं। जिसके अनुसार, मंदिर का पुजारी मां मुंडेश्वरी के चरणों से चावल को स्पर्श कराकर बकरे पर छिड़क देता है, जिससे वह बेहोश हो जाता है। इसके बाद जब दोबारा मां मुंडेश्वरी से चरणों से स्पर्श कराकर बकरे पर चावल छिड़के जाते हैं, तो बकरा फिर से होश में आ जाता है। इसी बीच मां बलि स्वीकार कर लेती हैं।

यह भी पढ़ें - Chaitra Navratri 2025: देवी सती के 'अंगों' से बने हैं 51 शक्तिपीठ, दर्शन मात्र से दूर होते हैं कष्ट

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।