Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatu Shyam Mandir: इस दिन से हो रही है खाटू श्याम मेले की शुरुआत, जानिए इसके पीछे की मान्यता

    Updated: Tue, 30 Jan 2024 05:42 PM (IST)

    Khatu Shyam Mandir Rajasthan राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम जी का मंदिर जन आस्था का केंद्र बना हुआ है। यहां हर दिन लाखों की संख्या में श्र ...और पढ़ें

    Khatu Shyam Mela 2024 इस दिन से हो रही है खाटू श्याम मेले की शुरुआत।
    Khatu Shyam Mela 2024 इस दिन से हो रही है खाटू श्याम मेले की शुरुआत।

    HighLights

    1. राजस्थान के सीकर जिले में स्थित है खाटू श्याम मंदिर।
    2. खाटू श्याम मेले के दौरान खास तौर से सजाया जाता है मंदिर।
    3. दूर-दूर से खाटू श्याम मेला देखने आते हैं श्रद्धालु।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Lakkhi mela 2024: माना जाता है कि जो भी खाटू श्याम जी के दरबार में अपनी मुराद लेकर पहुंचता है, उसकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। खाटू श्याम जो को हारे का सहारा नाम से भी जाना जाता है। हर साल खाटू श्याम मंदिर में खाटू श्याम मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें न केवल देश बल्कि विदेश से भी लोग हिस्सा लेने पहुंचते हैं। आइए जानते हैं इसके विषय में।

    यह है मान्यता

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए विशेष मानी गई है। साल 2024 में फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 मार्च को पड़ रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण के मांगने पर बर्बरीक ने अपना शीश काटकर उनके चरणों में अर्पित कर दिया। तभी से श्री कृष्ण जी के आशीर्वाद से उन्हें खाटू श्याम जी के नाम से जाना जाता है।  

    कब लगता है मेला

    इस विशेष अवसर पर खाटू श्याम मंदिर में एक मेले का भी आयोजन किया जाता है, जिसे लक्खी मेले के नाम से जाना जाता है। यह मेला फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि से द्वादशी तक चलता है। इस दौरान देश के कोने-कोने से लाखों भक्त आते हैं और बाबा श्री खाटूश्याम जी के दर्शन करते हैं। वर्ष 2024 में होने वाले मेला 12 मार्च से शुरू होगा, जिसका समापन 21 मार्च को होगा।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    इन दिन मनाया जाता है जन्मदिन

    खाटू श्याम का जन्मदिन हर साल कार्तिक मास की एकादशी अर्थात देवोत्थान एकादशी के दिन मनाया जाता हैं। इसके पीछे यह मान्यता है कि सीकर स्थित खाटू श्याम जी के मंदिर में इसी तिथि पर खाटू श्याम जी के शीश को स्थापित किया गया था। इसलिए हर साल कार्तिक शुक्ल एकादशी तिथि पर भी खाटू श्याम के भक्त इनका जन्मदिन मनाते हैं। इस साल देवोत्थान एकादशी 12 नवंबर को पड़ रही है। ऐसे में भक्त इस दिन ही उनका जन्मदिन मनाएंगे।

    खबरें और भी

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'