यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Khatu Shyam Mandir: नहीं मिलेगा खाटू श्याम जी की यात्रा का पूरा फल, अगर इन जगहों के नहीं किए दर्शन
राजस्थान के सीकर में स्थित खाटू श्याम मंदिर (Baba Khatu Shyam) की मान्यता दूर-दूर तक फैली हुई है। हर समय बाबा के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहता ...और पढ़ें

HighLights
- राजस्थान के सीकर में है खाटू श्याम जी का मंदिर।
- दूर-दूर तक फैली हुई है खाटू श्याम मंदिर की प्रसिद्धि।
- खाटू श्याम जी के दर्शन से दूर होते हैं सभी कष्ट।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कहा जाता है कि खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने से और बाबा का आशीर्वाद लेने से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके दर्शन किए बिना खाटू श्याम जी के दर्शन अधूरी माने जाते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में।
श्याम कुंड की मान्यता
श्याम कुंड, खाटू श्याम मंदिर से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर है, जिसमें स्नान करना बहुत ही शुभ फलदायी माना जाता है। इस कुंड को लेकर मान्यता है कि इसी स्थान पर बर्बरीक ने भगवान श्रीकृष्ण को अपने शीश का दान दिया था, जिससे वह शीश के दानी कहलाए।
माना जाता है कि इस जलाशय का पानी कभी खत्म नहीं होता और इसका संबंध पाताल लोक से है। ऐसे में जो भी भक्त खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए आता है वह पवित्र कुंड में स्नान जरूर करता है। साथ ही इस श्याम कुंड में स्नान के बाद मन्नत का धागा व नारियल बांधने की भी परंपरा है।

पूरी होती है मनोकामना
खाटू श्याम मंदिर जाते समय रास्ते में रिन्गस भी पड़ता है, जो खाटू श्याम मंदिर से तकरीबन 17 किलोमीटर की दूरी पर है। कई वक्त यहां से निशान उठाकर मंदिर तक पैदल यात्रा करते हैं। माना जाता है कि रींगस से निशान उठाकर मंदिर तक पैदल यात्रा करने और फिर निशान को मंदिर में अर्पित करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके साथ ही खाटू श्याम जी की यात्रा करते समय रास्ते में तोरण द्वार भी पड़ता है, जो आजकल सेफ्टी पॉइंट बन गया है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें - Khatu Shyam Temple के पास इस कुंड में स्नान करने से संतान की होती है प्राप्ति, कभी खत्म नहीं होता जल

खाटू श्याम जी के सबसे बड़े भक्त
खाटू श्याम मंदिर के पास ही श्याम बगीची मौजूद है। इस स्थान पर खाटू श्याम बाबा के सबसे बड़े भक्त माने जाने वाले महंत आलू सिंह महाराज जी की समाधि है। कहा जाता है इन्होंने ही बाबा की महिमा दूर-दूर तक पहुंचाई थी। इस बगीचे के गुलाबों से ही बाबा खाटू श्याम का शृंगार किया जाता है। ऐसे में खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के बाद आपको इस स्थान पर भी जरूर जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें - Khatu Shyam Ji: खाटू श्याम जी के धाम जाकर जरूर करें ये काम, मिलेगा हारे के सहारे का साथ
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।