Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sawan 2025: इस शिव मंदिर में दर्शन मात्र से कटते हैं सभी कष्ट, जानिए मंदिर का इतिहास

    Updated: Mon, 14 Jul 2025 11:09 AM (IST)

    नेहरू नगर-3 ब्लॉक-सी में स्थित शिव मंदिर लगभग 50 साल पुराना है। यहां शिव परिवार राम परिवार लक्ष्मीनारायण समेत कई देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित हैं ...और पढ़ें

    Shiv Mandir Nehru Nagar History: शिव मंदिर नेहरू नगर-3 ब्लाक-सी।
    Shiv Mandir Nehru Nagar History: शिव मंदिर नेहरू नगर-3 ब्लाक-सी।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नेहरू नगर-3 ब्लाक-सी में शिव मंदिर है। जिसमें शिव परिवार, राम परिवार, लक्ष्मीनारायण, नंदी, साई बाबा आदि देवी देवताओं की प्रतिमाएं हैं। मंदिर में धर्मार्थ औषधालय है। जहां जरूरतमंदों को नाममात्र शुल्क में चिकित्सा सुविधा और दवाएं दी जाती हैं। मंदिर द्वारा गोशाला संचालन भी की जाती है।

    मंदिर का इतिहास

    शिव मंदिर नेहरू नगर-3 ब्लाक-सी की स्थापना करीब 50 साल पहले हुई थी। करीब सौ स्थानीय निवासियों ने जमीन खरीदने व मंदिर की स्थापना में सहयोग किया था। इनमें से 15 लोगों ने मुख्य रूप से मंदिर निर्माण में भूमिका निभाई थी। मंदिर परिसर में एक विशाल काफी पुराना वट वृक्ष है।

    मंदिर की विशेषता : मंदिर में सावन मास में नियमित पूजा

    अर्चना महादेव का जलाभिषेक करने से मनोकामना पूरी होती है। बड़ी संख्या में भक्त अपनी मुराद लेकर मंदिर में आते हैं। समय-समय पर मंदिर में रामायण पाठ आदि कार्यक्रम होते रहते हैं। मंदिर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है।

    • प्रत्येक सोमवार को शिवरात्रि को रात्रि में महाभिषेक होता। है।
    • इसमें चार अभिषेक होते हैं, जो लगभग पूरी रात में पूरे होते हैं।
    • नियमित रूप से भगवान शिव का रूद्राभिषेक किया जाता है।
    • -  अविनाश झा, पुजारी, शिव मंदिर नेहरू नगर-3, ब्लाक-सी
    • इस मंदिर में नियमित रूप से सभी देवी-देवता से संबधी उत्सव मनाए जाते हैं।
    • खासकर सावन के सोमवार एवं शिवरात्रि के दिन विशेष तौर पर भक्त मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आते हैं।
    • - हरिनाम किशोर, पुजारी, शिव मंदिर नेहरू नगर-3, ब्लाक-सी

    यह भी पढ़ें: Sawan 2025: सहजता से प्रसन्न होते हैं भगवान शंकर

    खबरें और भी