Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vaishno Devi का नहीं बन रहा है प्लान, तो दिल्ली के नजदीक है माता का ये मंदिर, जरूर करें दर्शन

    Updated: Tue, 08 Oct 2024 01:42 PM (IST)

    शारदीय नवरात्र के उत्सव की शुरुआत आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इस वर्ष शारदीय नवरात्र की शुरुआत 03 अक्टूबर से हुई है। वहीं इस ...और पढ़ें

    Vaishno Devi Temple Vrindavan: देश में है मां दुर्गा को समर्पित कई मंदिर
    Vaishno Devi Temple Vrindavan: देश में है मां दुर्गा को समर्पित कई मंदिर

    HighLights

    1. शारदीय नवरात्र का पर्व मनाया जा रहा है।
    2. इस दौरान मां दुर्गा की विशेष पूजा होती है।
    3. मंदिरों में अधिक श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2024) को मां दुर्गा के आशीर्वाद को प्राप्त करने के लिए शुभ माना जाता है। इस अवधि के दौरान अलग-अलग दिन मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही जीवन में आ रही सभी तरह की परेशानियों को दूर करने के लिए व्रत भी किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में खुशियों का आगमन होता है और परिवार के सदस्यों को माता रानी की कृपा प्राप्त होती है। इस उत्सव के लिए मां दुर्गा के मंदिरों को बेहद सुंदर तरीके से सजाया जाता है। कई लोग माता रानी के दर्शन के लिए वैष्णों देवी मंदिर का प्लान बनाते हैं। अगर आपका किसी वजह से वैष्णों देवी मंदिर का प्लान नहीं बन रहा है, तो दिल्ली के नजदीक भी एक वैष्णों देवी मंदिर है, जहां आप माता रानी के दर्शन का लाभ उठा सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस मंदिर के बारे में।

    वैष्णों देवी मंदिर की खासियत

    यह मंदिर वृंदावन (Vaishno Devi Temple Vrindavan) में स्थित है। मंदिर का निर्माण कार्य वर्ष 2010 में पूरा हुआ था। मंदिर की सबसे खास बात बता दें कि मंदिर में मां वैष्णो देवी की विशाल प्रतिमा विराजमान है। मां की प्रतिमा को बेहद सुंदर तरीके से बनाया गया है। मां शेर पर सवार हैं और उनके बगल में हनुमान जी की प्रतिमा है। मां की मूर्ति वृंदावन में बहुत दूर से दिखाई देती है।

    यह भी पढ़ें: Asawara Mata Temple: इस मंदिर में लकवा जैसी बीमारी का भी हो जाता है इलाज, जानिए इससे जुड़ी खास बातें

    वैष्णों देवी मंदिर दर्शन टाइम

    मंदिर सप्ताह के सभी दिन खुलता है। सुबह 06 बजे से लेकर दोपहर में 01 बजे तक है। वहीं, शाम को 04 बजे से लेकर रात 08 बजे तक भक्त मां के दर्शन कर सकते हैं।

    वैष्णों देवी धाम मंदिर आरती टाइम

    • सुबह 06 बजे मंगला आरती
    • सुबह 07 बजे श्रृंगार आरती
    • दोपहर में 01 बजे भोग आरती
    • शाम को 07 गार आरती
    • रात्रि में 08 बजे शयन आरती

    यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri में इस जगह होती है महिषासुर की पूजा, ये समुदाय राक्षस को मानते हैं अपना पूर्वज

    खबरें और भी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।