Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ank Jyotish: करियर में खूब तरक्की पाते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, मेहनत का मिलता है पूरा फल

    Updated: Wed, 18 Dec 2024 12:14 PM (IST)

    अंक ज्योतिष शास्त्र में मूलांक को विशेष महत्व दिया गया है जो व्यक्ति की जन्म तिथि पर आधारित होता है। जन्म की तारीख को जोड़कर मूलांक (Ank Jyotish) की प ...और पढ़ें

    Ank Jyotish करियर में खूब तरक्की पाते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग। (Picture Credit: Freepik)
    Ank Jyotish करियर में खूब तरक्की पाते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग। (Picture Credit: Freepik)

    HighLights

    1. अंक ज्योतिष शास्त्र में माना गया है मूलांक का महत्व।
    2. व्यक्ति की जन्म तिथि पर आधारित होता है मूलांक।
    3. मूलांक की सहायता से पता लगा सकते हैं अपना भविष्य।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष दृष्टि से व्यक्ति का मूलांक भी उसके स्वभाव से लेकर उसके करियर के बारे में बहुत-सी बातें पता लगाने में मदद करता है। आज हम एक ऐसे मूलांक (Numerology) की बात करने जा रहे हैं, जिसे अपने कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत का पूरा फल मिलता है। साथ ही इन लोगों का स्वभाव भी इन्हें सफलता दिलाने में मदद करता है। ऐसे में चलिए जानते हैं इस विषय में।

    ये मूलांक है खास

    जब किसी जातक का जन्म किसी भी महीने की 07, 16 या फिर 25 तारीख को होता है, तो उनका मूलांक 07 (Mulank 7 predictions) माना जाता है। क्योंकि इन संख्याओं को आपस में जोड़ने पर 07 अंक प्राप्त होता है। इस मूलांक का स्वामी केतु ग्रह है।

    कैसा होता है स्वभाव (Mulank 7 Personality)

    मूलांक 07 के जातक बहुत ही दार्शनिक स्वभाव के होते हैं और इन्हें नई चीजों के बारे में रिसर्च करना भी काफी पसंद होता है। साथ ही यह जातक काफी दृढ़ निश्चयी भी होते हैं और अपने काम को पूरा करके ही दम लेते हैं। अपनी इन्हीं खासियतों के चलते ये लोग अपने कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करते हैं। अपनी कड़ी मेहनत के दम पर ये जातक बहुत बड़े पद तक जाते हैं। साथ ही यह बहुत ही साधारण व्यक्तित्व के लोग होते हैं और साथ ही आध्यात्मिक प्रवृत्ति के भी होते हैं।

     यह भी पढ़ें - Mesh Rashifal 2025: मेष राशि के जातक अभी से करें ये उपाय, नए साल में खूब करेंगे तरक्की

    (Picture Credit: Freepik)

    होती हैं कुछ कमियां भी

    हर इंसान में कुछ-न-कुछ कमी होना स्वाभाविक है। इसी तरह मूलांक 07 के जातकों में कुछ कमियां भी होती हैं। ये लोग जल्द किसी पर भरोसा नहीं कर पाते। इनके अंदर निराशा भी जल्दी आ जाती है, जिससे ये जातक जल्दी किसी से जुड़ाव नहीं महसूस कर पाते।

    खबरें और भी

    कर सकते हैं ये उपाय

    मूलांक 7 के जातकों को रोजाना ध्यान करना चाहिए। इसी के साथ आप अच्छे साहित्य और किताबें पढ़ने की आदत बनाएं। इससे आपके मन में बुरे ख्याल नहीं आएंगे। लोगों से मिलना-जुलना भी आपके लिए एक बेहतर उपाय है।

    यह भी पढ़ें - Shani Nakshatra Parivartan 2024: 27 दिसंबर से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, बनेंगे सारे बिगड़े काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।