Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aate Ka deepak: जानें किस समस्या के लिए कौन-से आटे का दीया जलाना है बेहतर, बस इन बातों का रखना होगा ध्यान

    Updated: Thu, 28 Dec 2023 12:23 PM (IST)

    Deepak ke Niyam हिंदू धर्म में पूजा के दौरान दीपक जलाना बहुत-ही शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विधि-विधान से दीपक जलाया जाए तो व्यक्ति ...और पढ़ें

    Aate Ka deepak जानें किस समस्या के लिए कौन-से आटे का दीया जलाना है बेहतर।
    Aate Ka deepak जानें किस समस्या के लिए कौन-से आटे का दीया जलाना है बेहतर।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Deepak ke Niyam in Hindi: हिंदू धर्म में पूजा-अर्चना, दीपक जलाए बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। पूजा के दौरान मिट्टी से लेकर आटे के दीपक तक का इस्तेमाल किया जाता है। पूजा के उपयोग होने वाला आटे का दीपक भी कई प्रकार का होता है। ऐसे में आइए जानते हैं किस आटे का दीपक जलाने से व्यक्ति को किस प्रकार के फायदे मिल सकते हैं।

    मिलेगी लड़ाई-झगड़े से मुक्ति

    यदि आपके जीवन में भी वाद-विवाद जैसी स्थिति बनी हुई है, तो इसके लिए आपको गेहूं के आटे का दीपक जलाना चाहिए। ऐसे में पूजा करने के दौरान आटे का दीपक जलाएं और भगवान से सुख-शांति की कामना करें। इससे आपको जीवन में चल रही लड़ाई-झगड़े से मुक्ति मिल सकती है।

    मिलेगी शत्रुओं पर विजय

    यदि कोई व्यक्ति अपने जीवन में शत्रुओं से परेशान है तो ऐसी स्थिति में उसे उड़द के आटे का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है।

    दूर होगी दरिद्रता

    ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि अगर कोई व्यक्ति आर्थिक संकट से परेशान है तो इसके लिए पूजा के दौरान मूंग के आटे का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही दरिद्रता भी दूर होती है।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    इन बातों का रखें ध्यान

    यदि आप अपनी किसी मनोकामना की पूर्ति के लिए दीपक जला रहे हैं तो इसे बढ़ते क्रम या घटते क्रम में जलाना चाहिए। उदाहरण के तौर पर अगर बढ़ते क्रम में दीपक जला रहे हैं तो 1 दीपक से शुरुआत करते हुए 11 दीपक जलाएं। वहीं, अगर घटते क्रम में दीपक जलाते हैं तो 11 से शुरुआत करते हुए आखिरी दिन 1 दीपक जलाएं। मनोकामना पूर्ति के लिए 1 दिन, 21 दिन या फिर 31 दिन दीपक जलाना शुभ माना जाता है।

    खबरें और भी

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'