Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ganesh Visarjan 2023: आज धूमधाम के साथ किया जाएगा बप्पा को विदा, गणपति विसर्जन के समय बोलें ये मंत्र

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 10:48 AM (IST)

    Anant Chaturdashi 2023 आज अनंत चतुर्दशी के दिन यानी 28 सितंबर 2023 गुरुवार के दिन देशभर में धूमधाम के साथ गणपति जी को विदा किया जाएगा। धार्मिक मान्यता ...और पढ़ें

    Anant Chaturdashi 2023 गणेश विसर्जन के दौरान बोले ये मंत्र।
    Anant Chaturdashi 2023 गणेश विसर्जन के दौरान बोले ये मंत्र।

    HighLights

    1. अनंत चतुर्दशी के दिन किया जाता है गणेश विसर्जन।
    2. देशभर में धूमधाम के साथ किया जाएगा बप्पा को विदा।
    3. गणेश विसर्जन के दौरान बोले ये मंत्र, बरसेगी बप्पा की कृपा।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क । Ganesh Visarjan ke Niyam: हिंदू पंचांग के अनुसार, 19 सितंबर से गणेश उत्सव की शरुआत हुई थी जिसका समापन आज अनंत चतुर्दशी के दिन होगा। आज देशभर में गणपति विसर्जन की धूम रहेगी। माना जाता है कि इस दिन बप्पा वापस अपने घर जाते हैं इसलिए उन्हें खुशी-खुशी विदा करना चाहिए। आइए जानते हैं कि गणपति विजर्सज के दौरान कौन-से मंत्र बोलने से व्यक्ति को लाभ मिल सकता है।

    गणपति विसर्जन का शुभ मुहूर्त

    अनंत चतुर्दशी का शुभ मुहूर्त 28 सितंबर 2023, गुरुवार के दिन सुबह 06 बजकर 11 मिनट से 07 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। वहीं शाम के समय 04 बजकर 41 मिनट से रात 09 बजकर 10 मिनट तक गणेश विसर्जन किया जा सकेगा।

    गणेश विसर्जन की पूजा विधि

    गणपति विसर्जन के दिन सबसे पहले गणेश जी की विधि-विधानपूर्वक पूजा करें। इस दौरान गणेश जी को लाल चन्दन, लाल फूल, दूर्वा, मोदक, पान, सुपारी, धूप-दीप आदि अर्पित करें। पूरे परिवार के साथ गणपति की आरती करें। संभव हो तो इस दिन हवन भी कर सकते हैं।

    क्योंकि ऐसा माना जाता है कि अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश जी अपने घर वापस लौटते हैं ऐसे में उन्हें खाली हाथ नहीं भेजना चाहिए। इसलिए विसर्जन से पहले गणेश जी के हाथ में लड्डू की पोटली दे सकते हैं। अंत में अपनी गलतियों के लिए गणेश जी से क्षमा मांगे और जल्दी वापस आने की कामना करें। इसके बाद धूमधाम के साथ खुशी-खुशी गणपति जी का विसर्जित करें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Ganesh Visarjan 2023: गणेश विसर्जन के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

    बोले ये मंत्र

    गणेश विसर्जन के दौरान बप्पा को विदा करते हुए इन मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति को गणपति जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे साधक के जीवन में सुख-समद्धि बनी रहती है।

    • ॐ यान्तु देवगणा: सर्वे पूजामादाय मामकीम्। इष्टकामसमृद्धयर्थं पुनर्अपि पुनरागमनाय च॥
    • ऊँ मोदाय नम:
    • ऊँ प्रमोदाय नम:
    • ऊँ सुमुखाय नम:
    • ऊँ दुर्मुखाय नम:
    • ऊँ अविध्यनाय नम:
    • ऊँ विघ्नकरत्ते नम:

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'