यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
घर में कहां, कैसे और कौन सी चीज रखें
कभी भी तिजोरी के ऊपर कोई भी सामान नहीं रखना चाहिए। तिजोरी के एकदम ऊपरी वाले खाने (हिस्से) में पैसा नहीं रखना चाहिए। घर में स्टोर रूम और बाथरूम के पास ...और पढ़ें

कभी भी तिजोरी के ऊपर कोई भी सामान नहीं रखना चाहिए। तिजोरी के एकदम ऊपरी वाले खाने (हिस्से) में पैसा नहीं रखना चाहिए।
घर में स्टोर रूम और बाथरूम के पास पूजा कक्ष नहीं होना चाहिए। कुछ वृक्ष और पौधे दूध वाले होते हैं जैसे-आंकड़े का पौधा, बरगद। इस तरह के वृक्ष घर-आंगन में नहीं होना चाहिए। इनसे वास्तु दोष उत्पन्न होता है। ये हमारे स्वास्थ्य के हानिकारक भी होते हैं। घर में बंद या खराब घड़ी भी नहीं रखना चाहिए। इसके अशुभ प्रभाव से भाग्य का साथ नहीं मिल पाता है। घर के पूजन स्थल पर सुबह-शाम घी का दीपक लगाने चाहिए। इससे भाग्य संबंधी लाभ मिलते हैं और इस दीपक का धुआं वातावरण की हानिकारक तरंगों और सूक्ष्म कीटाणुओं को नष्ट करता है।
-बिस्तर के नीचे फालतू सामान या जूते-चप्पल नहीं रखना चाहिए। इससे ऊर्जा का मार्ग अवरुद्ध होता है। तिजोरी में मुकदमे या वाद-विवाद से संबंधित कागजात नहीं रखना चाहिए। इन कागजों को ईशान कोण में रखें, घर के पूजन स्थल के ऊपर कोई सामान नहीं रखना चाहिए। पूजन कक्ष उत्तर दिशा में या पूर्व दिशा में शुभ रहता है। घर में टूटा हुआ दर्पण (मिरर) नहीं रखना चाहिए। दो दर्पण एक-दूसरे के आमने-सामने भी नहीं लगाना चाहिए।