Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jyeshtha Purnima 2024: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, पूरी होगी मनचाही मुराद

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 16 Jun 2024 01:09 PM (IST)

    धार्मिक मत है कि पूर्णिमा तिथि पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु एवं धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही ...और पढ़ें

    Jyeshtha Purnima 2024: ज्येष्ठ पूर्णिमा का महत्व
    Jyeshtha Purnima 2024: ज्येष्ठ पूर्णिमा का महत्व

    HighLights

    1. हर माह शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के अगले दिन पूर्णिमा मनाई जाती है।
    2. इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है।
    3. भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Jyeshtha Purnima 2024: सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि जगत के नाथ भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन चंद्र देव की भी पूजा की जाती है। शास्त्रों में पूर्णिमा तिथि पर गंगा स्नान, पूजा, जप-तप और दान-पुण्य करने का विधान है। पूर्णिमा तिथि पर गंगाजल युक्त पानी से स्नान-ध्यान कर विधि-विधान लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। पूर्णिमा तिथि पर श्री सत्यनारायण देव की पूजा की जाती है। अतः बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूर्णिमा तिथि पर गंगा समेत पवित्र नदियों एवं सरोवरों में आस्था की डुबकी लगाते हैं। इसके पश्चात, विधि-विधान से विष्णु जी की पूजा करते हैं। अगर आप भी ज्येष्ठ पूर्णिमा पर भगवान विष्णु को प्रसन्न कर उनक आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो ज्येष्ठ पूर्णिमा पर पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।  

    यह भी पढ़ें: कब और कैसे हुई धन की देवी की उत्पत्ति? जानें इससे जुड़ी कथा एवं महत्व


    राशि अनुसार मंत्र जप

    • मेष राशि के जातक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर 'ॐ विष्णवे नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • वृषभ राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए 'ॐ जगन्नाथाय नमः' मंत्र का जप करें।
    • मिथुन राशि के जातक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर 'ॐ नारायणाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • कर्क राशि के जातक मनचाही मुराद पाने के लिए 'ॐ हृषीकेशाय नमः' मंत्र का जप करें।
    • सिंह राशि के जातक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर 'ॐ चक्रपाणये नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • कन्या राशि के जातक विष्णु जी की कृपा पाने हेतु 'ॐ हंसाय नमः' मंत्र का जप करें।
    • तुला राशि के जातक ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन 'ॐ गोविन्दाय नमः' मंत्र का जप करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक ज्येष्ठ पूर्णिमा को पूजा के समय 'ॐ श्रीधराय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • धनु राशि के जातक ज्येष्ठ पूर्णिमा'ॐ श्रीमते नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • मकर राशि के जातक मनचाहा वर पाने के लिए 'ॐ देवाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • कुंभ राशि के जातक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर 'ॐ वामनाय नमः' मंत्र का जाप एक माला जप करें।
    • मीन राशि के जातक लक्ष्मी नारायण जी की कृपा पाने के लिए 'ॐ रामाय नमः' मंत्र का पांच माला जप करें।

    यह भी पढ़ें: आखिर किस वजह से कौंच गंधर्व को द्वापर युग में बनना पड़ा भगवान गणेश की सवारी?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।