Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ganesh Chaturthi 2023: आज पूजा के समय राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, प्राप्त होगा गणपति बप्पा का आशीर्वाद

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 19 Sep 2023 11:47 AM (IST)

    Ganesh Chaturthi 2023 सनातन धर्म में भगवान गणेश की सबसे पहले पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से साध ...और पढ़ें

    Ganesh Chaturthi 2023: आज पूजा के समय राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, प्राप्त होगा गणपति बप्पा का आशीर्वाद
    Ganesh Chaturthi 2023: आज पूजा के समय राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, प्राप्त होगा गणपति बप्पा का आशीर्वाद

    HighLights

    1. गणेश चतुर्थी का पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है।
    2. सनातन धर्म में भगवान गणेश की सबसे पहले पूजा की जाती है।
    3. गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क । Ganesh Chaturthi 2023: आज गणेश चतुर्थी है। यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस दिन भगवान गणेश का अवतरण हुआ है। सनातन धर्म में भगवान गणेश की सबसे पहले पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही बल, बुद्धि, विद्या, धन, ऐश्वर्य, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। अतः साधक श्रद्धा भाव से गणपति बप्पा की पूजा-उपासना करते हैं। अगर आप भी बप्पा का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो आज पूजा के समय इन मंत्रों का जाप अवश्य करें। आइए जानते हैं-

    राशि अनुसार करें मंत्र जाप

    • मेष राशि के जातक गणेश जी का आशीर्वाद पाने के लिए पूजा के समय 'ॐ गजाननाय नमः' मंत्र का एक माला जाप करें।
    • वृषभ राशि के जातक गणपति बप्पा की विधि-विधान से पूजा करें। साथ ही पूजा के समय 'ॐ विनायकाय नमः' मंत्र का जाप करें।
    • मिथुन राशि के जातक भगवान गणेश की कृपा-दृष्टि पाने के लिए 'ॐ प्रमुखाय नमः' मंत्र का जाप करें।
    • कर्क राशि के जातक गणेश जी को प्रसन्न करने हेतु 'ॐ विष्णु प्रियाय नमः' मंत्र का एक माला जाप करें।
    • सिंह राशि के जातक गणेश चतुर्थी पर 'ॐ महागणपतये नमः' मंत्र का एक माला जाप करें।
    • कन्या राशि के जातक विधि विधान से भगवान गणेश की पूजा करें। साथ ही 'ॐ हेरम्बाय नमः' मंत्र का जाप करें।

    Ganesh Chaturthi 2023: घर पर कर रहे हैं गणपति की स्थापना, तो बप्पा की प्रतिमा लाने से पहले जान लें ये अहम नियम

    • तुला राशि के जातक गणेश चतुर्थी पर श्रद्धा भाव से बप्पा की उपासना करें। साथ ही 'ॐ विघ्नहर्त्रे नमः' मंत्र का जाप करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक गणेश चतुर्थी पर 'ॐ सर्वसिद्धिप्रदाय नमः' मंत्र का जाप करें। इस मंत्र के जाप से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं।
    • धनु राशि के जातक गणेश चतुर्थी पर 'ॐ पार्वती नन्दनाय नमः' मंत्र का जाप करें। इस मंत्र के जाप से सुख और समृद्धि में वृद्धि होती है।
    • मकर राशि के जातक गणेश चतुर्थी पर विधिपूर्वक बप्पा की पूजा करें। उन्हें दूर्वा और मोदक अर्पित करें। साथ ही पूजा के समय 'ॐ मोदक प्रियाय नमः' मंत्र का जाप करें।
    • कुंभ राशि के जातक भगवान गणेश की कृपा-दृष्टि पाने के लिए 'ॐ मङ्गल प्रदाय नमः' मंत्र का एक माला जाप करें।
    • मीन राशि के जातक चतुर्थी पर विधि विधान से भगवान गणेश की पूजा करें। पूजा के समय 'ॐ श्री विघ्नेश्वराय नमः' मंत्र का जाप करें।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।