यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Budh Pradosh Vrat 2024: बुध प्रदोष व्रत पर इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य
सनातन शास्त्रों में निहित है कि प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2024) का फल दिन अनुसार प्राप्त होता है। बुध प्रदोष व्रत करने से सकल मनोरथ सिद्ध होते हैं। सा ...और पढ़ें

HighLights
- बुध प्रदोष व्रत करने से कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है।
- बुध प्रदोष व्रत करने से व्रती पर भगवान गणेश की कृपा बरसती है।
- भगवान शिव का अभिषेक करने से अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त हो जाता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Budh Pradosh Vrat 2024: प्रत्येक माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। भगवान शिव महज जलाभिषेक से प्रसन्न हो जाते हैं। कोई भी साधक देवों के देव महादेव को केवल जलाभिषेक कर प्रसन्न कर सकता है। एक बार भगवान शिव के प्रसन्न हो जाने के बाद व्यक्ति के सकल मनोरथ समय के साथ पूरे होते जाते हैं। शिवपुराण में महादेव की महिमा का वर्णन मिलता है। भगवान शिव की कृपा से साधक के सभी बिगड़े काम पल में संवर जाते हैं। साथ ही आय, आयु, सुख और सौभाग्य में मन मुताबिक बढ़ोतरी होती है। अगर आप भी अपने सुखों में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो बुध प्रदोष व्रत पर राशि अनुसार भगवान शिव का अभिषेक करें।
यह भी पढ़ें: कब और कैसे हुई धन की देवी की उत्पत्ति? जानें इससे जुड़ी कथा एवं महत्व
राशि अनुसार अभिषेक
- मेष राशि के जातक गंगाजल में बेलपत्र मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
- वृषभ राशि के जातक कच्चे दूध या गंगाजल में दूध मिलाकर महादेव का अभिषेक करें।
- मिथुन राशि के जातक गंगाजल में दूर्वा मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
- कर्क राशि के जातक पंचामृत या दही से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
- सिंह राशि के जातक गंगाजल में शहद या लाल चंदन मिलाकर शिवजी का अभिषेक करें।
- कन्या राशि के जातक गंगाजल में पान का पत्ता मिलाकर महादेव का अभिषेक करें।
- तुला राशि के जातक बुध प्रदोष व्रत पर शुद्ध घी से भगवान शिव का अभिषेक करें।
- वृश्चिक राशि के जातक गंगाजल में शहल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
- धनु राशि के जातक बुध प्रदोष व्रत पर गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें।
- मकर राशि के जातक गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
- कुंभ राशि के जातक स्नान-ध्यान के बाद नारियल जल से भगवान शिव का अभिषेक करें।
- मीन राशि के जातक कच्चे दूध या गंगाजल में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
यह भी पढ़ें: शुक्रवार के दिन पूजा के समय करें इस चमत्कारी स्तोत्र का पाठ, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
