Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Somwar Ke Upay: सोमवार को इन 5 चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 23 Jun 2024 10:00 PM (IST)

    सनातन शास्त्रों में निहित है कि सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस दिन सोमवार का व्रत भी रखा जाता है. स ...और पढ़ें

    Somwar Ke Upay: इनउपायों से करें भगवान शिव को प्रसन्न
    Somwar Ke Upay: इनउपायों से करें भगवान शिव को प्रसन्न

    HighLights

    1. सोमवार का दिन भगवान शिव को अति प्रिय है।
    2. विषपान करने के चलते भगवान शिव को नीलकंठ कहा जाता है।
    3. भगवान शिव की पूजा करने से व्रती के सकल मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Somwar Ke Upay: सनातन शास्त्रों में निहित है कि भगवान शिव को सावन का महीना बेहद प्रिय है। इस महीने में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाती है। साथ ही सोमवार का व्रत रखा जाता है। वहीं, मंगलवार के दिन मंगला गौरी व्रत रखा जाता है। इस दिन जगत जननी मां पार्वती की पूजा की जाती है। ज्योतिषियों की मानें तो मंगला गौरी व्रत करने से मंगल दोष का प्रभाव भी समाप्त हो जाता है। साथ ही व्रती को मनचाहा वर मिलता है। धार्मिक मत है कि सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र में सोमवार के दिन विशेष उपाय करने का विधान है। इन उपायों को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। अगर आप भी मनचाहा वर पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन इन 5 चीजों से भगवान शिव का अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें: आखिर किस वजह से कौंच गंधर्व को द्वापर युग में बनना पड़ा भगवान गणेश की सवारी?


    भगवान शिव का अभिषेक

    • अगर आप भी कुंडली में शुक्र और चंद्र ग्रह मजबूत करना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करें। इस समय भगवान शिव को शुद्ध घी से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
    • अगर आप भी कुंडली में मंगल ग्रह को मजबूत करना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन शुद्ध शहद से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में मंगल दोष भी दूर होता है।
    • अगर आप कुंडली में अशुभ ग्रहों के प्रभाव को समाप्त करना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में शुभ ग्रह मजबूत होते हैं।
    • अगर आप मनचाहा वर पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में चंद्र ग्रह भी मजबूत होता है। साथ ही मनचाहा जीवनसाथी मिलता है।
    • अगर आप अपने दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद अपने जीवनसाथी के संग पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से पति-पत्नी के मध्य संबंध मधुर होते हैं।

    यह भी पढ़ें: कब और कैसे हुई धन की देवी की उत्पत्ति? जानें इससे जुड़ी कथा एवं महत्व

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।