यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mangalwar ke Upay: मंगलवार के दिन पूजा के समय करें ये 5 आसान उपाय, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम
ज्योतिषियों की मानें तो मंगलवार के दिन (Mangalwar ke Upay) हनुमान जी की पूजा करने से कुंडली में मंगल दोष का प्रभाव समाप्त हो जाता है। साथ ही कुंडली मे ...और पढ़ें

HighLights
- मंगलवार के दिन हनुमान जी की विशेष पूजा की जाती है।
- मनचाही मुराद पाने के लिए साधक मंगलवार के दिन व्रत भी रखते हैं।
- मंगलवार का व्रत करने से व्यक्ति को मन मुताबिक सफलता मिलती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mangalwar ke Upay: सनातन धर्म में मंगलवार का दिन राम भक्त हनुमान जी को प्रिय है। इस दिन हनुमान जी की विशेष पूजा की जाती है। सनातन शास्त्रों में निहित है कि ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार पर भगवान श्रीराम और हनुमान जी की भेंट हुई थी। अतः मंगलवार के दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। ज्योतिषियों की मानें तो हनुमान जी की पूजा करने से कुंडली में व्याप्त अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त हो जाता है। साथ ही मंगल देव की कृपा जातक पर बरसती है। इस शुभ तिथि पर विशेष उपाय भी किए जाते हैं। इन उपायों को करने से जीवन में मंगल का आगमन होता है। साथ ही मनचाही मुराद भी पूरी होती है। आइए, उपाय जानते हैं-
यह भी पढ़ें: मंगल दोष दूर करने के लिए करें ये आसान उपाय, मिलेगा मनचाहा वर
मंगलवार के उपाय
- मेष और वृश्चिक राशि के जातक अशुभ ग्रहों के प्रभाव को कम करने के लिए मंगलवार के दिन निकटतम ज्योतिष से सलाह लेकर मूंगा रत्न धारण कर सकते हैं। इस रत्न को धारण करने से व्यक्ति को मंगल से संबंधित परेशानियों से मुक्ति मिलती है।
- मंगल दोष से निजात पाने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करें। वहीं, पूजा समापन के बाद लाल रंग की चीजें जैसे मसूर की दाल, गुड़, शहद, लाल मिर्च का दान करें। इस उपाय को करने से मंगल दोष का प्रभाव कम होता है।
- अगर आप हनुमान जी की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन मंदिर परिसर के बाहर निःशुल्क हनुमान चालीसा का दान करें। इस उपाय को करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं।
- अगर आप करियर और कारोबार में में तरक्की और उन्नति पाना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन स्नान-ध्यान कर हनुमान जी की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय हनुमान जी को लाल रंग का चोला अर्पित करें। आप सिन्दूर भी दान कर सकते हैं। इस उपाय को करने से हनुमान जी की कृपा साधक पर बरसती है।
- अगर आप कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत करना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद जल में कुमकुम मिलाकर सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें। साथ ही पूजा के समय हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।
यह भी पढ़ें: मंगलवार के दिन करें ये उपाय, अशुभ ग्रहों से मिलेगा छुटकारा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
.jpg)