Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Budh Pradosh Vrat 2024: बुध प्रदोष व्रत पर पूजा के समय करें ये खास उपाय, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 11 Jun 2024 01:21 PM (GMT+05:30)

    शिव पुराण में प्रदोष व्रत की महत्ता के बारे में विस्तार से बताया गया है। इस व्रत को करने से साधक को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ज्योतिषियों ...और पढ़ें

    Budh Pradosh Vrat 2024: बुध प्रदोष व्रत पर पूजा के समय करें ये खास उपाय
    Budh Pradosh Vrat 2024: बुध प्रदोष व्रत पर पूजा के समय करें ये खास उपाय

    HighLights

    1. यह पर्व हर माह कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है।
    2. ज्योतिषियों की मानें तो बुध प्रदोष व्रत पर शिववास योग का संयोग बन रहा है।
    3. भगवान गणेश की पूजा करने से साधक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Budh Pradosh Vrat 2024: सनातन पंचांग के अनुसार, 19 जून को बुध प्रदोष व्रत है। यह पर्व देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस दिन महादेव संग मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त यानी नाम से प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस व्रत का पुण्य फल साधक को दिन अनुसार प्राप्त होता है। बुध प्रदोष व्रत करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही कारोबार और रोजगार को नया आयाम मिलता है। इस व्रत को करने से कुंडली में बुध ग्रह भी मजबूत होता है। साथ ही साधक पर भगवान गणेश की विशेष कृपा बरसती है। ज्योतिष शास्त्र में प्रदोष व्रत पर विशेष उपाय करने का भी विधान है। इन उपायों को करने से सभी प्रकार की परेशानी दूर हो जाती है। अगर आप भी आर्थिक तंगी समेत सभी प्रकार के दुखों से निजात पाना चाहते हैं, तो बुध प्रदोष व्रत पर पूजा के समय ये उपाय जरूर करें।  

    यह भी पढ़ें: कब और कैसे हुई धन की देवी की उत्पत्ति? जानें इससे जुड़ी कथा एवं महत्व


    बुध प्रदोष व्रत उपाय

    • बुध प्रदोष व्रत पर विधि-विधान से शिव परिवार की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें। भगवान गणेश को दूर्वा अति प्रिय है। आप 11 या 21 की क्रम संख्या में भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित कर सकते हैं।  
    • भगवान गणेश को मोदक अति प्रिय है। इसके लिए बुध प्रदोष व्रत पर भगवान गणेश को मोदक अवश्य अर्पित करें। इस समय आप अपनी इच्छा भगवान गणेश से प्रकट कर सकते हैं।
    • भगवान गणेश को मालपुआ भी पसंद है। बुध प्रदोष व्रत के दिन आप गुड़ मिश्रित मालपुआ भगवान गणेश को अर्पित कर सकते हैं। शास्त्रों में निहित है कि भगवान गणेश को मालपुए अर्पित करने से साधक के सभी मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं।
    • भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए बुधवार के दिन पूजा के बाद अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार साबुत मूंग दाल, हरी सब्जी, मौसमी फल आदि चीजों का दान करें। इसके अलावा, गौ माता को चारा खिलाएं।  

    यह भी पढ़ें: शुक्रवार के दिन पूजा के समय करें इस चमत्कारी स्तोत्र का पाठ, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।