Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shukrawar Ke Upay: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, आय और सौभाग्य में होगी अपार वृद्धि

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Fri, 08 Sep 2023 08:00 AM (IST)

    Shukrawar Ke Upay धार्मिक मान्यता है कि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से जातक के जीवन में व्याप्त धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है। ...और पढ़ें

    Shukrawar Ke Upay: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, आय और सौभाग्य में होगी अपार वृद्धि
    Shukrawar Ke Upay: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, आय और सौभाग्य में होगी अपार वृद्धि

    HighLights

    1. शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है।
    2. धन प्राप्ति के लिए हर शुक्रवार के दिन एकाक्षी नारियल की पूजा करें।
    3. शुक्रवार के दिन काली चींटियों को चीनी खिलाएं।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Shukrawar Ke Upay: सनातन धर्म में शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही धन प्राप्ति हेतु मां लक्ष्मी के निमित्त व्रत भी रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से जातक के जीवन में व्याप्त धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। ज्योतिष शास्त्र में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने हेतु शुक्रवार के दिन विशेष उपाय करने का विधान है। अगर आप भी धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन ये उपाय अवश्य करें। आइए जानते हैं-

    ये भी पढ़ें- Chhath Puja 2023: जानें, लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की पौराणिक कथा एवं धार्मिक महत्व

    शुक्रवार के उपाय

    • धन प्राप्ति के लिए हर शुक्रवार के दिन एकाक्षी नारियल की पूजा करें। साथ ही मां गजलक्ष्मी की पूजा करें। शास्त्रों में निहित है कि धन की देवी मां लक्ष्मी के आठ रूप हैं। इनमें एक रूप गजलक्ष्मी हैं। माता गजलक्ष्मी की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
    • अगर आप कर्ज तले दबे हैं या आपकी आर्थिक स्थिति बदहाल है, तो शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान कर विधिवत मां लक्ष्मी की पूजा करें। इसके पश्चात, घर के मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी की चरण पादुका बनाएं। चरण पादुका गृह प्रवेश दिशा में बनाएं। अब चरण पादुका के समक्ष शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इस समय धन प्राप्ति और कर्ज से मुक्ति की कामना करें।
    • अगर शुभ कार्य में बाधा आ रही है, तो शुक्रवार के दिन काली चींटियों को चीनी खिलाएं। इस उपाय को करने से सभी कार्य में सिद्धि प्राप्त होती है।
    • धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए हर शुक्रवार के दिन माता रानी को कमल का पुष्प अर्पित करें। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

    सुखमय दांपत्य जीवन के लिए मंत्र

    या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।

    या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥

    या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।

    सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥

    मां लक्ष्मी के प्रभावी मंत्र

    ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:।

    ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।

    सौभाग्य प्राप्ति के मंत्र

    ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।