Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Akshaya Tritiya Upay: अक्षय तृतीया के दिन करें ये महाउपाय, धन से भर जाएगी तिजोरी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sat, 22 Apr 2023 01:58 PM (GMT+05:30)

    Akshaya Tritiya Upay अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी की पूजा-उपासना करने का विधान है। इसके लिए विधिवत धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करें। वहीं पूजा ...और पढ़ें

    Akshaya Tritiya Upay: अक्षय तृतीया के दिन करें ये महाउपाय, धन से भर जाएगी तिजोरी
    Akshaya Tritiya Upay: अक्षय तृतीया के दिन करें ये महाउपाय, धन से भर जाएगी तिजोरी

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Akshaya Tritiya Upay: आज अक्षय तृतीया है। यह पर्व हर साल वैशाख माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। सनातन धर्म में अक्षय तृतीया तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन केदारनाथ के कपाट खोले जाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख और समृद्धि आती है। साथ ही आर्थिक परेशानी दूर होती है। इस दिन खास उपाय करने से मां लक्ष्मी जल्द प्रसन्न होती हैं। अगर आप भी आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो निजात पाने के लिए ये उपाय जरूर करें। आइए जानते हैं-

    - अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी की पूजा-उपासना करने का विधान है। इसके लिए विधिवत धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय मां को गुलाब का फूल अर्पित करें। जबकि, पूजा के समय गुलाबी रंग के कपड़े पहनें। साथ ही "ह्रीं क ए इ ल ह्रीं ह स क ह ल ह्रीं स क ल ह्रीं" मंत्र का जाप करें।

    - अक्षय तृतीया पर घर को साफ-सुथरा रखें। साथ ही वास्तु दोष दूर करने के लिए उपाय भी करें। इसके लिए सभी वस्तुओं को सही स्थान पर रखें। घर की अलमारी को दक्षिण दिशा में रखें। इससे धन में वृद्धि होती है।

    - अक्षय तृतीया पर गणेश जी की प्रतिमा घर पर लाना बेहद शुभ होता है। वहीं, प्रतिमा को घर के मुख्य द्वार पर लगाएं। इस उपाय को करने से जीवन में व्याप्त सभी संकट दूर हो जाते हैं।

    - अगर दांपत्य जीवन में परेशानी है, तो अक्षय तृतीया के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु जी की पूजा करें। इस दिन जगत के पालनहार विष्णु जी की उपासना करने से जीवन में व्याप्त सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।

    खबरें और भी

    - अक्षय तृतीया के दिन आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है। अगर आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं है, तो जौ खरीदें। इस उपाय को करने से घर में धन का आगमन होता है।

    डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''