यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sawan 2024 Upay: सावन गुरुवार पर जरूर करें ये आसान उपाय, धन संबंधी परेशानी होगी दूर
धार्मिक मत है कि भगवान शिव (Sawan 2024 Upay) की पूजा करने से भक्तों को सभी प्रकार के सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही घर में सुख समृद्धि एवं ...और पढ़ें

HighLights
- सावन का महीना बेहद पावन होता है।
- इस महीने में भगवान शिव की आराधना की जाती है।
- भगवान शिव की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भगवान शिव को सावन का महीना अति प्रिय है। इस महीने में भगवान शिव एवं मां पार्वती कनखल में निवास करते हैं। ऐसी मान्यता है कि सावन महीने में भगवान शिव अपने प्रथम ससुराल कनखल में रहते हैं। इस अवसर पर देवों के देव महादेव की विशेष पूजा की जाती है। शिव पुराण में वर्णित है कि भगवान शिव बेहद भोले हैं। साधक की भक्ति से प्रसन्न होकर उन्हें मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। अतः साधक श्रद्धा भाव से सावन महीने में महादेव की पूजा करते हैं। साथ ही सावन में विशेष उपाय (Sawan 2024 Upay) भी किए जाते हैं। अगर आप भी धन संबंधी परेशानी से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन गुरुवार पर पूजा के समय ये उपाय जरूर करें।
यह भी पढ़ें: कब है सावन पुत्रदा एकादशी? नोट करें शुभ मुहूर्त, योग एवं महत्व
सावन गुरुवार पर करें ये उपाय
- अगर आप धन संबंधी परेशानी से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन गुरुवार पर स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से महादेव की पूजा करें। इस समय कच्चे दूध में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में गुरु मजबूत होता है। इससे धन की समस्या दूर होती है।
- अगर आप भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो सावन गुरुवार पर पूजा के समय भगवान शिव को एकाक्षी नारियल अर्पित करें। इस उपाय को करने से लक्ष्मी नारायण जी प्रसन्न होते हैं। साथ ही महादेव का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा।
- अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन गुरुवार पर गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से हर मनोकामना अवश्य ही पूरी होती है।
- अगर आप वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता चाहते हैं, तो सावन गुरुवार पर पूजा के समय जगत की देवी मां पार्वती को सिंदूर अर्पित करें। वहीं, देवों के देव महादेव को सफेद वस्त्र अर्पित करें। इस उपाय को करने से वैवाहिक संबंध मधुर होता है।
- कुंडली में गुरु मजबूत करने के लिए सावन गुरुवार पर पूजा के पश्चात पके केले, चने की दाल, पका पपीता, बेसन, पीले रंग का वस्त्र आदि चीजों का दान करें। साथ ही विवाहित महिला को हरी चूड़ियां दान करें।
यह भी पढ़ें: सावन में जरूर करें भगवान शिव के इन प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, सभी मुरादें होंगी पूरी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
.jpg)