यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन पूजा के समय करें ये आसान उपाय, खुल जाएंगे किस्मत के द्वार
ज्योतिषियों की मानें तो देवगुरु बृहस्पति धन और ज्ञान के कारक होते हैं। कुंडली में गुरु मजबूत होने से व्यक्ति को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप् ...और पढ़ें

HighLights
- सनातन धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है।
- गुरुवार के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।
- गुरुवार व्रत करने से करियर और कारोबार को नया आयाम मिलता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Guruwar Ke Upay: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को अति प्रिय है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त गुरुवार का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है। कुंडली में गुरु मजबूत होने से जातक को करियर और कारोबार में मनचाही सफलता मिलती है। वहीं, अविवहित लड़कियों की शीघ्र शादी हो जाती है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से नवविवाहित महिलाओं को पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है। अतः विवाहित महिलाएं एवं अविवाहित लड़कियां गुरुवार के दिन विधि पूर्वक भगवान विष्णु संग बृहस्पति देव की पूजा करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में गुरुवार के दिन विशेष उपाय करने का विधान है। इन उपायों को करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं-
यह भी पढ़ें: कब और कैसे हुई धन की देवी की उत्पत्ति? जानें इससे जुड़ी कथा एवं महत्व
गुरुवार के उपाय
- अविवाहित लड़कियां शीघ्र विवाह के लिए गुरुवार के दिन ब्रह्म बेला में उठें। नित्य कर्मों से निवृत्त होने के बाद गंगाजल युक्त पानी से स्नान करें। इसके बाद पीले रंग का वस्त्र धारण करें। अब जल में हल्दी मिलाकर केले के पौधे में जल का अर्घ्य दें। इसके पश्चात, सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें। इसके बाद विधिवत बृहस्पति देव की पूजा करें।
- ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में गुरु कमजोर होने से धन संबंधी परेशानी होती है। साथ ही करियर या कारोबार में भी असफलता मिलती है। कुंडली में गुरु मजबूत करने के लिए पुखराज धारण कर सकते हैं। हालांकि, पुखराज धारण करने से पहले निकटतम ज्योतिष से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण अवश्य करा लें। पुखराज धारण करने से कुंडली में गुरु मजबूत होता है। इससे धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है।
- अगर आप जगत के पालनहार भगवान विष्णु को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद कच्चे दूध में केसर मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस समय विष्णु स्तोत्र का पाठ करें। इस उपाय को करने से भगवान विष्णु साधक की हर मनोकामना पूरी करते हैं।
- सनातन धर्म में दान का विशेष महत्व है। अतः गुरुवार को पूजा-पाठ संपन्न होने के बाद पीले रंग की चीजों का दान करें। आप पीले रंग के वस्त्र, चने की दाल, बेसन, पके केले, पीले रंग के फल आदि चीजों का दान करें।
- अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन तुलसी मां की पूजा करें। पूजा के समय कच्चे दूध में जल मिलाकर तुलसी मां को जल का अर्घ्य दें। इस दौरान तुलसी मंत्रों का जप करें।
यह भी पढ़ें: आखिर किस वजह से मां सीता को देनी पड़ी थी अग्नि परीक्षा? जानें इससे जुड़ी कथा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
.jpg)