Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sawan Somwar 2023 Upay: सावन के चौथे सोमवार पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, सभी दुखों का होगा नाश

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 30 Jul 2023 12:51 PM (IST)

    Sawan Somwar 2023 Upay सावन सोमवार पर भगवान शिव की पूजा-उपासना और दान करने से जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुखों का नाश होता है। साथ ही भगवान शिव का ...और पढ़ें

    Somwar 2023 Upay: सावन के चौथे सोमवार पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान
    Somwar 2023 Upay: सावन के चौथे सोमवार पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Sawan Somwar 2023 Upay: सावन का महीना देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस महीने में प्रत्येक सोमवार पर भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही सावन सोमवार का व्रत भी रखा जाता है। सनातन धर्म में सावन सोमवार पर पूजा, जप-तप और दान करने का विशेष विधान है। धार्मिक मान्यता है कि सावन सोमवार पर भगवान शिव की पूजा-उपासना और दान करने से जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुखों का नाश होता है। साथ ही भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। अगर आप भी जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन के चौथे सोमवार पर राशि अनुसार इन चीजों का दान करें। आइए जानते हैं-

    राशि अनुसार करें दान

    - मेष राशि के जातक भगवान शिव की कृपा पाने के लिए आटा, चीनी और गुड़ का दान करें। साधक मीठी चीजों का भी दान कर सकते हैं। ऐसा करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है।

    - वृषभ राशि के जातक भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सावन के चौथे सोमवार पर दूध, दही, चावल, परफ्यूम यानी इत्र और सुगंधित चीजों का दान करें। ऐसा करने से सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।  

    - मिथुन राशि के जातक सावन सोमवार पर मूंग की दाल, हरी सब्जियां और हरे फल का दान करें। साथ ही भगवान शिव की सवारी नंदी को हरा चारा खिलाएं। इस उपाय को करने से आय में वृद्धि होती है।

    खबरें और भी

    - कर्क राशि के जातक सावन के चौथे सोमवार पर भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए विवाहित स्त्रियों को चांदी की पायल और बिछिया का दान करें। साथ ही जरूरतमंद को चावल, चीनी, घी और जल का दान करें।

    - सिंह राशि के जातक सावन के चौथे सोमवार पर भगवान शिव की पूजा के पश्चात गुड, गेहूं, मसूर दाल और मधु का दान करें। ऐसा करने से जातक पर सूर्य देव की कृपा बनी रहती है। सूर्य देव की  कृपा से करियर और कारोबार में मनमुताबिक तरक्की मिलती है।

    -कन्या राशि के जातक सावन के चौथे सोमवार पर विवाहित स्त्रियों को ब्यूटी प्रोडक्ट्स, श्रृंगार का सामान और दर्पण का दान करें। इस उपाय को करने से सभी कार्यों में सिद्धि प्राप्त होती है।

    - तुला राशि के जातक भगवान शिव की कृपा-दृष्टि पाने के लिए सावन सोमवार पर दूध, दही, चावल और सफेद वस्त्र दान का दान करें। आप अपने सगे को परफ्यूम और सौंदर्य प्रसाधन गिफ्ट में दे सकते हैं।

    -वृश्चिक राशि के जातक सावन सोमवार पर गुड़, मधु, चीनी, लाल मिर्च का दान करें। इस उपाय को करने से कुंडली में मंगल दोष का प्रभाव समाप्त हो जाता है। साथ ही मंगल देव की कृपा बरसती है।

    - धनु राशि के जातक सावन महीने के चौथे सोमवार पर पपीता, चंदन, चने की दाल, हल्दी, केसर और पीली मिठाइयों का दान करें। ऐसा करने से कुंडली में गुरु मजबूत होता है।

    - मकर राशि के जातक सावन महीने के चौथे सोमवार पर नारियल, काले तिल, झाड़ू, राजमा, काला चना आदि चीजों को दान करें। ऐसा करने से जीवन में व्याप्त परेशानी दूर हो जाती है।

    - कुंभ राशि के जातक सावन के चौथे सोमवार पर गरीबों और असहाय लोगों की मदद करें। आप धन, दवाई  और वस्त्र का दान करें। ऐसा करने से भगवान शिव का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त होगा।

    - मीन राशि के जातक सावन सोमवार पर भगवान शिव को प्रसन्न करने हेतु विवाहित स्त्रियों को पीली चूड़ियां भेंट करें। साथ ही केले, चने की दाल, केसर युक्त दूध और  बेसन का दान करें।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।