Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandra Dosh Ke Upay: चंद्र दोष से निजात पाने के लिए करें इन चीजों का दान, प्राप्त होगा भगवान शिव का आशीर्वाद

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 24 Aug 2023 05:13 PM (IST)

    Chandra Dosh Ke Upay ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने से मानसिक तनाव की समस्या होती है। इस स्थिति में जातक का मन अशांत रहता है। न ...और पढ़ें

    Chandra Dosh Ke Upay: चंद्र दोष से छुटकारा पाने के लिए करें इन चीजों का दान
    Chandra Dosh Ke Upay: चंद्र दोष से छुटकारा पाने के लिए करें इन चीजों का दान

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Chandra Dosh Ke Upay: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। इस शास्त्र के माध्यम से ज्योतिष भविष्य की गणना करते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने से मानसिक तनाव की समस्या होती है। इस स्थिति में जातक का मन अशांत रहता है। निर्णय लेने में उसे दुविधा होती है। कुल मिलाकर कहें तो जातक को जीवन में ढेर सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वहीं, कुंडली में चंद्रमा मजबूत रहने से जातक प्रसन्नचित रहता है। साथ ही सभी शुभ कार्यों में सफलता मिलती है। माता जी की सेहत अच्छी रहती है। अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है, तो चंद्र दोष को दूर करने के लिए इन चीजों का दान करें। आइए जानते हैं-  

    इन चीजों का दान करें

    - अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है, तो सफेद चीजों का दान करें। आप गरीबों को सफेद रंग के वस्त्र का दान कर सकते हैं। इस उपाय को सोमवार और शुक्रवार के दिन करें। ऐसा करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है।

    - अगर आप मानसिक तनाव से निजात पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन विवाहित महिला को चांदी की पायल भेंट करें। आप चाहे तो अपने किसी रिश्ते की महिला को भी चांदी की पायल या बिछिया दान में दे सकते हैं।

    - ज्योतिष की मानें तो माताजी की सेवा करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। इसके लिए माताजी की पसंद की चीजें उन्हें उपहार में दें। इस उपाय को करने से चंद्रमा का शुभ प्रभाव जातक पर जल्द पड़ने लगता है।

    खबरें और भी

    - अगर आप कुंडली में कमजोर चंद्रमा को मजबूत करना चाहते हैं, तो राहगीरों को रोजाना पानी पिलाएं। ज्योतिष की मानें तो पानी की बर्बादी से भी कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है। इसके लिए राहगीरों को पानी पिलाना श्रेष्ठकर होता है।

    - सोमवार के दिन देवों के देव महादेव की पूजा उपासना करें। कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही चावल, दूध, आटा आदि चीजों का दान करें। इन उपायों को करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है।

    डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'