Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ekdant Chaturthi 2024: एकदंत संकष्टी चतुर्थी पर करें इन मंत्रों का जप, दूर होंगे सभी दुख और कष्ट

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sat, 25 May 2024 10:00 PM (IST)

    यह व्रत हर वर्ष ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही विशेष का ...और पढ़ें

    Ekdant Chaturthi 2024: एकदंत संकष्टी चतुर्थी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप
    Ekdant Chaturthi 2024: एकदंत संकष्टी चतुर्थी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Ekdant Sankashti Chaturthi 2024: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 26 मई को एकदंत संकष्टी चतुर्थी है। यह व्रत हर वर्ष ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही विशेष कार्यों में सिद्धि प्राप्ति हेतु व्रत रखा जाता है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। अतः भगवान गणेश की पूजा-उपासना करने से साधक के जीवन में व्याप्त हर परेशानी दूर हो जाती है। साथ ही आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है। अगर आप भी भगवान गणेश को प्रसन्न कर आशीर्वाद के भागी बनना चाहते हैं, तो एकदंत संकष्टी चतुर्थी पर विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय इन मंत्रों का जप करें।

    यह भी पढ़ें: कब और कैसे हुई धन की देवी की उत्पत्ति? जानें इससे जुड़ी कथा एवं महत्व

    मंत्र जप

    • मेष राशि के जातक एकदंत संकष्टी चतुर्थी तिथि पर भगवान गणेश की पूजा के समय 'ॐ गणाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • वृषभ राशि के जातक एकदंत संकष्टी चतुर्थी तिथि पर भगवान गणेश की कृपा पाने हेतु 'ॐ गणकेतवे नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • मिथुन राशि के जातक भगवान गणेश का आशीर्वाद पाने के लिए एकदंत चतुर्थी तिथि पर 'ॐ गणहेतवे नमः:' मंत्र का एक माला जप करें।
    • कर्क राशि के जातक भगवान गणेश की कृपा-दृष्टि पाने के लिए एकदंत चतुर्थी तिथि पर 'ॐ गणभूतये नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • सिंह राशि के जातक भगवान गजराज को प्रसन्न करने के लिए संकष्टी चतुर्थी तिथि पर 'ॐ गणपालाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • कन्या राशि के जातक भगवान विनायक की कृपा पाने के लिए एकदंत चतुर्थी तिथि पर 'ॐ गणराजाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • तुला राशि के जातक एकदंत संकष्टी चतुर्थी तिथि पर भगवान गणेश की पूजा के समय 'ॐ गुणातीताय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए एकदंत चतुर्थी तिथि पर 'ऊँ श्री श्रीरघुनाथाय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
    • धनु राशि के जातक भगवान गणेश को प्रसन्न करने हेतु एकदंत संकष्टी चतुर्थी तिथि पर 'ॐ गुणप्रियाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • मकर राशि के जातक विघ्नहर्ता को प्रसन्न करने हेतु एकदंत संकष्टी चतुर्थी तिथि पर ' ॐ गुणपूर्णाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • कुंभ राशि के जातक भगवान गणेश को प्रसन्न करने हेतु एकदंत संकष्टी चतुर्थी तिथि पर 'ॐ गुणेश्वराय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • मीन राशि के जातक देवों के देव महादेव के पुत्र को प्रसन्न करने हेतु संकष्टी चतुर्थी तिथि पर ' ॐ गुणसंघाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।

    यह भी पढ़ें: आखिर किस वजह से कौंच गंधर्व को द्वापर युग में बनना पड़ा भगवान गणेश की सवारी?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।