Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 03 Sep 2024 08:54 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी (Ganesh Chaturthi Mantra) पर एक साथ कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योग में भगवान गणेश की ...और पढ़ें

    Lord Ganesh: गणेश चतुर्थी का धार्मिक महत्व
    Lord Ganesh: गणेश चतुर्थी का धार्मिक महत्व

    HighLights

    1. हर वर्ष भाद्रपद महीने में गणेश चतुर्थी मनाई जाती है।
    2. इस शुभ तिथि पर भगवान गणेश की पूजा की जाती है।
    3. गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में गणेश चतुर्थी तिथि का विशेष महत्व है। इस वर्ष 07 सितंबर को गणेश चतुर्थी है। यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर भक्ति भाव से भगवान गणेश की पूजा की जाती है। धार्मिक मत है कि भगवान गणेश की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में अपार बढ़ोतरी होती है। साथ ही सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। अगर आप भी भगवान गणेश (Ganesh Chaturthi 2024) की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो गणेश चतुर्थी तिथि पर विधिपूर्वक गणपति बप्पा की पूजा करें। साथ ही पूजा करते समय राशि अनुसार मंत्र जप करें।  

    यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी पर दुर्लभ भद्रावास योग का हो रहा है निर्माण, दूर होंगे सभी दुख एवं कष्ट

    राशि अनुसार मंत्र जप (Ganesh Chaturthi 2024 Mantras Vidhi)

    • मेष राशि के जातक  गणेश चतुर्थी पर 'ॐ गजाननाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • वृषभ राशि के जातक भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए 'ॐ द्विमुखाय नमः' मंत्र का जप करें।
    • मिथुन राशि के जातक  गणेश चतुर्थी पर 'ॐ सुमुखाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • कर्क राशि के जातक मनचाही मुराद पाने के लिए 'ॐ ब्रह्मरूपिणे नमः' मंत्र का जप करें।
    • सिंह राशि के जातक  गणेश चतुर्थी पर 'ॐ सुखनिधये नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • कन्या राशि के जातक गणेश जी की कृपा पाने हेतु 'ॐ महाकालाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • तुला राशि के जातक  गणेश चतुर्थी के दिन 'ॐ महाबलाय नमः' मंत्र का जप करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक गणेश चतुर्थी पर 'ॐ महोदराय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • धनु राशि के जातक  गणेश चतुर्थी पर 'ॐ महावीराय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • मकर राशि के जातक मनचाहा वर पाने के लिए 'ॐ अग्रपूज्याय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • कुंभ राशि के जातक  गणेश चतुर्थी पर 'ॐ सर्वाय नमः' मंत्र का जाप एक माला जप करें।
    • मीन राशि के जातक गणपति बप्पा की कृपा पाने हेतु 'ॐ प्रमुखाय नमः' मंत्र का पांच माला जप करें।

    यह भी पढ़ें: इस मंदिर में गणपति बप्पा के दर्शन मात्र से दूर हो जाते हैं सभी कष्ट, बाल गंगाधर से जुड़ा है कनेक्शन  

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।