Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ganesh Puja: गणेश जी पूजा में न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकती हैं जीवन की मुश्किलें

    Updated: Wed, 05 Jun 2024 07:00 AM (IST)

    बुधवार के दिन को गणेश जी और बुध ग्रह की आराधना के लिए भी उत्तम माना जाता है। माना गया है कि गणेश जी की पूजा से व्यक्ति के सभी कार्य बिना किसी बाधा के ...और पढ़ें

    Ganesh Puja गणेश जी पूजा में न करें ये गलतियां।
    Ganesh Puja गणेश जी पूजा में न करें ये गलतियां।

    HighLights

    1. बुद्धि के देवता माने जाते हैं भगवान गणेश।
    2. प्रथम पूज्य देव माने गए हैं भगवान गणेश।
    3. गणेश जी की पूजा में नहीं करनी चाहिए ये गलती।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर लोग भूलवश गणेश जी की पूजा में कई तरह की गलतियां कर बैठते हैं, जो आगे चलकर उनके लिए समस्या खड़ी कर सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि गणेश जी की पूजा के दौरान किन गलतियों से बचना चाहिए, ताकि आपके जीवन में गणेश जी की कृपा बनी रहे। 

    न करें ये गलतियां

    गणेश की पूजा में करते समय उन्हें कभी भी टूटे हुए चावल नहीं चाहिए। ऐसा करने से जीवन में समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसके स्थान पर हमेशा अक्षत यानी साबुत चावल का प्रयोग करें। वहीं इस बात का भी ध्यान रखें कि गणेश जी की पूजा के दौरान गलत विचार मन में न लाएं, वरना इससे पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता।

    ये फूल न करें अर्पित

    गणेश जी की पूजा करते समय इस बात का भी विशेष रूप से ध्यान रखें कि उन्हें कभी भी केतकी के फूल नहीं चढ़ाने चाहिए। ऐसा करने से गणेश भगवान रुष्ठ हो सकते हैं। गणेश जी को गेंदे के फूल अर्पित करना शुभ माना गया है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि गणेश जी की पूजा में मुरझाए या फिर सूखे हुए फलों का उपयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से घर में दरिद्रता का वास रहता है।

    यह भी पढ़ें - Lord Ganesh: बुधवार को इस सरल विधि से करें भगवान गणेश की पूजा, घर में होगा खुशियों का आगमन

    गलती से बिना चढ़ांऐ ये चीज

    भगवान गणेश को कभी भी तुलसी के पत्ते अर्पित नहीं करने चाहिए। क्योंकि पौराणिक कथा के अनुसार, तुलसी ने भगवान गणेश को श्राप दिया था। इसलिए भगवान गणेश की पूजा में कभी भी तुलसी के पत्ते नहीं चढ़ाए जाते। इसके स्थान पर आप गणेश जी को दूर्वा अर्पित कर शुभ फलों की प्राप्ति कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।