विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हर चुनौती होगी पार, जब जीवन में उतार लेंगे हनुमान चालीसा की इस 1 चोपाई की सीख

Published: Sat, 07 Nov 2026 12:00 PM (IST)

हनुमान चालीसा की 'भीम रूप धरि असुर संहारे। रामचन्द्र के काज संवारे॥' चौपाई हनुमान जी की शक्ति और श्रीराम के ...और पढ़ें

आखिर क्यों हनुमान जी ने धरा था भयंकर रूप? (Picture Credit: AI Generated)

आखिर क्यों हनुमान जी ने धरा था भयंकर रूप? (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. हनुमान चालीसा की विशेष चौपाई का गहरा अर्थ जानें।

  2. हनुमान जी की शक्ति और समर्पण का वर्णन करती है।

  3. चुनौतियों का सामना करने और विनम्र रहने की सीख।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित 'हनुमान चालीसा' का हर एक दोहा और चौपाई अपने आप में एक शक्तिशाली मंत्र है। वैसे तो हनुमान चालीसा की सभी चौपाइयों को शक्तिशाली माना जाता है, लेकिन एक ऐसी चौपाई है, जिसे अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है।

ऐसा माना जाता है कि हनुमान चालीसा का पाठ करने से जीवन में आने वाले सभी संकट दूर हो जाते हैं और शुभ परिणाम मिलते हैं। हनुमान चालीसा की मंगलकारी चौपाइयों में से एक है "भीम रूप धरि असुर संहारे। रामचन्द्र के काज संवारे॥" इस चौपाई में हनुमान जी की असीम शक्ति और अपने आराध्य प्रभु श्रीराम के प्रति उनके निस्वार्थ समर्पण का वर्णन देखने को मिलता है। आइए, इस आर्टिकल में जानते हैं हनुमान चालीसा की इस चौपाई का अर्थ और महत्व।

भीम रूप धरि असुर संहारे।
रामचन्द्र के काज संवारे॥

अर्थ: हे हनुमान जी! आपने अत्यंत भयंकर और विशाल रूप धारण करके राक्षसों का नाश किया और इस प्रकार आपने प्रभु श्रीराम के सभी कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया।

भीम रूप धरि असुर संहारे: जब हनुमान जी माता सीता की खोज में लंका पहुंचे थे, तो उन्होंने राक्षसों का सामना किया था। अशोक वाटिका उजाड़ने और लंका दहन के लिए उन्होंने अपना रूप अत्यंत विशाल और भयंकर कर लिया था। इसी रूप में हनुमान जी ने राक्षसों का वध किया था।

रामचन्द्र के काज संवारे: हनुमान जी ने अपनी इस अपार शक्ति का इस्तेमाल केवल अपने प्रभु श्रीराम की सेवा और माता सीता की खोज के लिए किया था।

मिलती है ये सीख
हनुमान चालीसा की इस चौपाई से यह सीख मिलती है कि व्यक्ति को जीवन में हालात के अनुसार खुद को ढालना चाहिए। जिस तरह हनुमान जी ने जरूरत पड़ने पर विशाल रूप धारण कर राक्षसों का नाश किया, उसी तरह हमें भी जीवन में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करना चाहिए। साथ ही, इस चौपाई से यह भी सीख मिलती है कि अपनी शक्ति और पद का कभी भी अहंकार नहीं करना चाहिए, बल्कि हमेशा सकारात्मक उद्देश्यों के लिए काम करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- कब झुकना है और कब दिखानी है असली पावर? हनुमान चालीसा की इस चौपाई से सीखें जिंदगी जीतने का तगड़ा नियम

यह भी पढ़ें- क्या आपका भी मन रहता है अशांत? हनुमान चालीसा की यह चमत्कारी चौपाई दूर करेगी जीवन का हर भटकाव

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।