Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hanuman Ji Ki Aarti: मंगलवार के दिन करें हनुमान जी की आरती, जीवन में दिखेंगे सकारात्मक परिणाम

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Tue, 25 Jul 2023 09:29 AM (GMT+05:30)

    Hanuman Ji Ki Aarti हनुमान जी को भगवान राम के परम भक्त के रूप में जाना जाता है। तुलसीदास ने हनुमान चालीसा में भगवान हनुमान के गुण उनकी शक्ति साहस बुद् ...और पढ़ें

    Hanuman Ji Ki Aarti मंगलवार के दिन करें हनुमान जी की आरती।
    Hanuman Ji Ki Aarti मंगलवार के दिन करें हनुमान जी की आरती।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Hanuman Ji Ki Aarti: वैसे तो किसी भी दिन भगवान हनुमान की पूजा करने से व्यक्ति उनकी कृपा का पात्र बन सकता है। लेकिन हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन उनकी आराधना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

    हनुमान जी को संकटमोचन भी कहा जाता है क्योंकि वह अपने भक्तों के सभी कष्ट हरते हैं। उनके चरित्र के चलते ही गोस्वामी तुलसीदास ने हनुमान जी को 'सकल गुण निधानं' कहा है। ऐसे में अगर आप सुबह-सुबह हनुमान जी की आरती गाते हैं या श्रवण करते हैं तो इससे जीवन में चमत्कारी लाभ मिलते हैं। 

    हनुमान जी की आरती

    आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

    जाके बल से गिरिवर कांपे। रोग दोष जाके निकट न झांके।।

    अंजनि पुत्र महाबलदायी। संतान के प्रभु सदा सहाई।।

    दे बीरा रघुनाथ पठाए। लंका जारी सिया सुध लाए।।

    लंका सो कोट समुद्र सी खाई। जात पवनसुत बार न लाई।।

    लंका जारी असुर संहारे। सियारामजी के काज संवारे।।

    लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे। आणि संजीवन प्राण उबारे।।

    पैठि पताल तोरि जमकारे। अहिरावण की भुजा उखाड़े।।

    बाएं भुजा असुर दल मारे। दाहिने भुजा संतजन तारे।।

    सुर-नर-मुनि जन आरती उतारे। जै जै जै हनुमान उचारे।।

    कंचन थार कपूर लौ छाई। आरती करत अंजना माई।।

    लंकविध्वंस कीन्ह रघुराई। तुलसीदास प्रभु कीरति गाई।।

    हनुमान जी की आरती के लाभ

    हिन्दू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के बाद आरती करना जरूरी माना गया है। इसके बिना कोई भी पूजा अधूरी मानी जाती है। परम बलशाली श्री हनुमान की पूजा-आराधना भक्त भय से मुक्ति पाने के लिए करते हैं। ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी का नाम सुनते ही सभी प्रकार के भय और दुःख स्वयं ही दूर हो जाते हैं।

    हनुमान जी की नियमित आरती करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और नकारात्मकता दूर होती है। साथ ही हनुमान जी की आरती करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    खबरें और भी