Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hanuman ji: इन चीजों के साथ चढ़ाएं बजरंगबली जी को सिंदूर, मिलेगा मनचाहा परिणाम

    Updated: Wed, 21 Feb 2024 10:30 AM (GMT+05:30)

    वैसे तो किसी भी दिन हनुमान जी की कृपा प्राप्त की जा सकती है लेकिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार का दिन विशेष महत्व रखता है। हनुमान जी को सि ...और पढ़ें

    Bajrang bali Puja इन चीजों के साथ चढ़ाएं हनुमान जी को सिंदूर।
    Bajrang bali Puja इन चीजों के साथ चढ़ाएं हनुमान जी को सिंदूर।

    HighLights

    1. बजरंगबली को समर्पित है मंगलवार का दिन।
    2. हनुमान जी को कहा जाता है संकटमोटन।
    3. सिंदूर चढ़ाने से प्राप्त होती है हनुमान जी की कृपा।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Hanuman ji Upay: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा के दौरान हनुमान जी को उन्हें सिंदूर (vermillion) चढ़ाने से व्यक्ति को हनुमान जी का आशीर्वाद मिलता है और उसकी सभी इच्छाओं की भी पूर्ति होती है। ऐसा करना मंगलवार के दिन ज्यादा लाभकारी माना जाता है। ऐसे में यदि आप हनुमान जी को इन तीन चीजों के साथ सिंदूर चढ़ाते हैं, तो इससे आपको जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

    दूर होगी नेगेटिव एनर्जी

    यदि आप सिंदूर को चमेली के तेल में मिलाकर हनुमान जी को अर्पित करते हैं, तो इससे आपको बजरंगबली जी की कृपा प्राप्त हो सकती है। साथ ही इससे नकारात्मकता ऊर्जा भी व्यक्ति से कोसों दूर बनी रहती है।

    मिलेगा स्वास्थ्य में लाभ

    आप हनुमान जी को शुद्ध देशी घी में सिंदूर मिलाकर भी अर्पित कर सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से व्यक्ति को हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही स्वास्थ्य में भी लाभ देखने को मिल सकता है। 

    पूरी होगी हर इच्छा

    हनुमान जी को सिन्दूर के साथ गुलाब का फूल भी अर्पित किए जा सकते हैं। ऐसा करने पर अपनी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। साथ ही यह भी माना जाता है कि हनुमान जी की गुलाब अर्पित करने से व्यक्ति को अपना अटका हुआ धन भी वापस मिल जाता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Gilahraj Hanuman Mandir: इस मंदिर में गिलहरी के रूप में विराजमान हैं हनुमान जी, ये है मान्यता

    जल्द मिलेंगे अच्छे परिणाम

    आप हनुमान जी को सिंदूर के साथ-साथ लाल रंग का चोला भी चढ़ा सकते हैं। इस चोले को सबसे पहले हनुमान जी के बाएं पांव पर चढ़ाना चाहिए। अधिक लाभ के लिए आप चोला चढ़ाने के बाद हनुमान जी को चांदी या सोने का वर्क भी चढ़ा सकते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं जल्द पूरी हो सकते हैं। 

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'