यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर महिलाएं क्यों लगाती हैं मेहंदी, जानिए माता पार्वती से क्या है इसका संबंध
हरियाली तीज का पर्व सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं और माता पार्वती की पूज ...और पढ़ें

HighLights
- 26 जुलाई 2025 को हरियाली तीज का त्योहार महिलाएं मनाएंगी।
- पति की लंबी आयु और सौभाग्य के लिए महिलाएं रखती हैं व्रत।
- मेहंदी शुक्र ग्रह से संबंधित है, जो सौंदर्य और सौभाग्य का प्रतीक है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरियाली तीज (Hariyali Teej 2025) का पर्व मनाया जाता है। साल 2025 में 26 जुलाई को हरियाली तीज का त्योहार महिलाएं मनाएंगी। इस दिन पति की लंबी आयु और सौभाग्य के लिए कुछ महिलाएं निर्जला, तो कुछ महिलाएं फलहार करके व्रत रखती हैं।
हरियाली तीज का त्योहार भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा से जुड़ा हुआ है। कहते हैं इस दिन माता पार्वती को 16 श्रृंगार की चीज अर्पित की जाती हैं। इसमें चूड़ी, सिंदूर, मेहंदी, बिछिया आदि शामिल होता है।
हरा रंग सुख, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। सावन के माह में बारिश के साथी प्रकृति में भी हरियाली छा जाती है। यह रंग महादेव को भी प्रिय है। इसीलिए इस रंग को वैवाहिक जीवन के सुख से जोड़ा जाता है। इस दिन महिलाएं हाथों पर मेहंदी लगाकर (Hariyal teej mehndi significance) हरे रंग की चूड़ियां, हरी साड़ी पहनती हैं।

हरियाली तीज का माता पार्वती से संबंध
कहते हैं भोलेनाथ का माता पार्वती से मिलन इसी माह में हुआ था। भगवान भोलेनाथ को पति के रूप में पाने के लिए तप करने के दौरान माता पार्वती ने अपने हाथों और पैरों पर मेहंदी रचाई थी।
इसके बाद भोलेनाथ ने माता पार्वती को अपनी अर्द्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया था। तभी से यह चलन चला आ रहा है कि हरियाली तीज के दिन महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी लगाती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Kailash Mountain Mystery: क्या है कैलाश पर्वत का रहस्य, आज तक शिखर पर क्यों नहीं चढ़ पाया कोई
शुक्र ग्रह से संबंधित है मेहंदी
हरियाली तीज के दिन महिलाएं हाथों में मेहंदी (Hariyal teej mehndi significance) लगाती हैं। दरअसल, मेहंदी का संबंध शुक्र ग्रह से भी है, जो कि सौंदर्य का भी कारक है। वैवाहिक सुख का भी कारक है। इसके अलावा धन, संपत्ति और ऐश्वर्य को देने वाला ग्रह भी है।
हाथों पर लगाई गई मेहंदी शुक्र ग्रह को मजबूत करती है। इसे लगाने से महिलाओं के वैवाहिक जीवन में सुख और समृद्धि आती है। इसके साथ ही मेहंदी उनके सौंदर्य को भी निखारता है।
यह भी पढ़ें- Sawan 2025: सावन में करें इस स्तुति का पाठ, 12 ज्योतिर्लिंगों की कृपा से मिटेंगे सात जन्मों के पाप
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।