विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Masik Kalashtami 2024: कालाष्टमी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, जीवन के दुख और संकट होंगे दूर

Published: Wed, 24 Apr 2024 01:58 PM (IST)

तंत्र विद्या सीखने वाले साधक कालाष्टमी (Masik Kalashtami 2024) तिथि पर निशा काल में विशेष अनुष्ठान कर अपने आराध्य काल ...और पढ़ें

Masik Kalashtami 2024: कालाष्टमी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, जीवन के दुख और संकट होंगे दूर
Masik Kalashtami 2024: कालाष्टमी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, जीवन के दुख और संकट होंगे दूर

HighLights

  1. हर महीने कालाष्टमी का पर्व मनाया जाता है।
  2. इस दिन काल भैरव देव की पूजा की जाती है।
  3. इस बार कालाष्टमी 01 मई को है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Masik Kalashtami 2024: मासिक कालाष्टमी के दिन भगवान शिव के रूद्र अवतार काल भैरव भगवान की उपासना की जाती है। साथ ही सुख और शांति के लिए व्रत भी किया जाता है। हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार कालाष्टमी 01 मई को है। मान्यता है कि इस दिन काल भैरव की पूजा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। साथ ही जीवन के दुख और संकटों से छुटकारा मिलता है। यदि आप काल भैरव का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो कालाष्टमी के दिन पूजा के दौरान समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जाप करें। माना जाता है कि इन मंत्रों का जाप करने से पूजा सफल होती है और काल भैरव प्रसन्न होते हैं।

यह भी पढ़ें: Masik Kalashtami 2024: मासिक कालाष्टमी के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना रुष्ट हो सकते हैं काल भैरव

राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप

1. मेष राशि के जातक कालाष्टमी के दिन 'ॐ ह्रीं क्षत्रियाय नम:' मंत्र का एक माला जाप करें।

2. वृषभ राशि के जातक कालाष्टमी के दिन 'ॐ ह्रीं सिद्धाय नम:' मंत्र का एक माला जाप करें।

3.मिथुन राशि के जातक कालाष्टमी के दिन 'ॐ ह्रीं सिद्धिसेविताय नम:' मंत्र का 51 बार जाप करें।

4. कर्क राशि के जातक कालाष्टमी के दिन 'ॐ ह्रीं कंकालाय नम:' मंत्र का एक माला जाप करें।

5. सिंह राशि के जातक कालाष्टमी के दिन 'ॐ ह्रीं कला-काष्ठा-तनवे नम:' मंत्र का एक माला जाप करें।

6. कन्या राशि के जातक कालाष्टमी के दिन 'ॐ ह्रीं श्मशानवासिने नम:' मंत्र का एक माला जाप करें।

7. तुला राशि के जातक कालाष्टमी के दिन 'ॐ ह्रीं पिंगललोचनाय नम:' मंत्र का एक माला जाप करें।

8. वृश्चिक राशि के जातक कालाष्टमी के दिन 'ॐ ह्रीं क्षेत्रपालाय नम:' मंत्र का एक माला जाप करें।

9. धनु राशि के जातक कालाष्टमी के दिन 'ॐ ह्रीं जगद्-रक्षा-कराय नम:' मंत्र का एक माला जाप करें।

10.मकर राशि के जातक कालाष्टमी के दिन 'ॐ ह्रीं योगिनीपतये नम:' मंत्र का 5 माला जाप करें।

11. कुंभ राशि के जातक कालाष्टमी के दिन 'ॐ ह्रीं कालाय नम:' मंत्र का 5 माला जाप करें।

12.मीन राशि के जातक कालाष्टमी के दिन 'ॐ ह्रीं कपालमालिने नम:' मंत्र का एक माला जाप करें।

यह भी पढ़ें: Shivling Puja: अशोक सुंदरी से लेकर कार्तिकेय तक, शिवलिंग पर विराजमान हैं ये देवी-देवता, जानिए पूजा विधि

डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।