विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर को ऐसे रखें सकारात्‍मक ऊर्जा से पूर्ण जिससे धन की आमद व शांति मिले

By Preeti jhaEdited By:
Published: Tue, 08 Dec 2015 03:01 PM (IST)Updated: Wed, 09 Dec 2015 10:49 AM (IST)

इन बातों का ध्यान रखकर हम अपने जीवन और घर में नई ऊर्जा का संचार और सकारात्‍मक ऊर्जा से पूर्ण ...और पढ़ें

News Article Hero Image

इन बातों का ध्यान रखकर हम अपने जीवन और घर में नई ऊर्जा का संचार और सकारात्मक ऊर्जा से पूर्ण कर सकते हैं। वास्तु नियमों के अनुसार पूर्व दिशा और उत्तर दिशा, ज्यादा ऊर्जावान दिशाएँ मानी जाती हैं। इन्हीं दिशाओं से स्वास्थ्य समृद्धि और रचनात्मक शक्ति का विकास होता है। फेंगशुई के अनुसार काष्ठ तत्व को घर या दफ्तर के पूर्व दिशा में स्थापित करने से यह दिशा ऊर्जावान होती है। ऐसी मान्यता है कि यदि घर, कार्यालय, शो-रूम आदि के पूर्वी हिस्से में लकड़ी का फर्नीचर या लकड़ी से निर्मित वस्तुएँ अलमारी, शो पीस, पेड़-पौधे या फ़्रेम जड़े हुए चित्र लगाए जाएं, तो अपेक्षित लाभ होता है। यदि आप अपने घर और दुकान कार्यालय में कुछ अच्छी ऊर्जाओं को संचारित करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित काष्ठ और लकड़ी के पेड़ पौधे या वस्तुएँ रखकर इन्हें सुधार सकते हैं।

घर की बैठक में जहां घर के सदस्य आमतौर पर एकत्र होते हैं, वहाँ बाँस का पौधा लगाना चाहिए। पौधे को बैठक के पूर्वी कोने में गमले में रखें।

नुकीले औजार जैसे कैंची, चाकू आदि कभी भी इस प्रकार नहीं रखे जाने चाहिए कि उनका नुकीला बाहर की ओर हो।

शयन कक्ष में पौधा नहीं रखना चाहिए, किन्तु बीमार व्यक्ति के कमरे में ताजे फूल रखने चाहिए। इन फूलों को रात को कमरे से हटा दें।

मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए चंदन आदि से बनी अगरबत्ती जलाएँ। इससे मानसिक बेचैनी कम होती है।

तीन हरे पौधे मिट्टी के बर्तनों में घर के अंदर पूर्व दिशा में रखें। ध्यान रहे कि फेंगशुई में बोनसाइ और कैक्टस को हानिकारक माना जाता है। क्योंकि, बोनसाइ प्रगति में बाधक एवं कैक्टस हानिकारक होता है।

परिवार की खुशहाली और स्वास्थ्य के लिए पूरे परिवार का चित्र लकड़ी के एक फ़्रेम में जड़वाकर घर में पूर्वी दीवार पर लटकाएँ।

वास्तु के अनुसार घर के पूर्वोत्तर कोण में तालाब या फव्वारा शुभ होता है। फेंगशुई के अनुसार इसके पानी का बहाव घर की ओर होना चाहिए न कि बाहर की ओर।

घर के सदस्यों की दीर्घायु के लिए स्फटिक का बना हुआ एक कछुआ घर में पूर्व दिशा में रखें।

घर को नकारात्मक ऊर्जा से मुक्त रखने के लिए पूर्व दिशा में मिट्टी के एक छोटे से पात्र में नमक भर कर रखें और हर चौबीस घंटे के बाद नमक बदल दें।

अपने ऑफिस में पूर्व दिशा में लकड़ी से बनी ड्रैगन की एक मूर्ति रखें। इससे ऊर्जा एवं उत्साह प्राप्त होंगे।

घर या दफ्तर में झाड़ू का जब इस्तेमाल न हो रहा हो, तब उसे नज़रों के सामने से हटाकर रखें।

यदि घर का मुख्य द्वार उत्तर, उत्तर-पश्चिम या पश्चिम में हो तो उसके ऊपर बाहर की तरफ घोड़े की नाल लगा देना चाहिए. इससे सुरक्षा एवं सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

कमरों में पूरे फ़र्श को घेरते हुए कालीन आदि बिछाने से लाभदायक ऊर्जा का प्रवाह रुकता है।

किसी भी प्रत्यक्ष दिखाई देती बीम के ठीक नीचे सोने या बैठने से स्वास्थ्य पर कुप्रभाव पड़ता है।

यदि सोते समय शरीर का कोई अंग दर्पण में दिखाई देता है, तो उस अंग में पीड़ा होने लगती है।

सोते समय सिर या पैर किसी भी दरवाजे की ठीक सीध में नहीं होने चाहिए।

जो घड़ियां बंद पड़ी हों, उन्हें या तो घर से हटा दें या चालू करें। बंद घड़ियाँ हानिकारक होती हैं, ऐसी फेंगशुई की मान्यता है।

मछलियों के जोड़े को घर में लटकाना बहुत शुभ एवं सौभाग्यदायक माना जाता है। इनके प्रभाव से घर में धन की बरकत और कार्यक्षेत्र में उन्नति होती है। इन्हें बृहस्पतिवार अथवा शुक्रवार को घर में टांगना शुभ होता है।

अपने घर के दरवाजे के हैंडल में सिक्के लटकाना घर में संपत्ति जैसा सौभाग्य लाने का सर्वोत्तम मार्ग है. आप तीन पुराने चीनी सिक्कों को लाल रंग के धागे अथवा रिबन में बांध कर अपने घर के हैंडल में लटका सकते हैं।इससे घर के सभी लोग लाभान्वित होंगे। ये सिक्के दरवाजे के अंदर की ओर लटकाने चाहिए न कि बाहर की ओर। केवल मुख्य द्वार के हैंडल में सिक्के लटकाने हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।