Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बृहस्‍पति की पूजा में क्‍यों है पीले रंग का महत्‍व

    By shweta.mishraEdited By:
    Updated: Wed, 09 Aug 2017 11:55 AM (IST)

    देवताओं का रंगों से गहरा संबंध हैं। हर द‍िन क‍िसी न क‍िसी देवता से जुड़ा है। ज‍िससे बृहस्‍पतिवार को पीला रंग शुभ माना जाता हैं। कहते हैं क‍ि भगवान वि‍ ...और पढ़ें

    बृहस्‍पति की पूजा में क्‍यों है पीले रंग का महत्‍व
    बृहस्‍पति की पूजा में क्‍यों है पीले रंग का महत्‍व

    बृहस्पति शुभ ग्रह

    जी हां बृहस्‍पतिवार के द‍िन भगवान व‍िष्‍णु और साईं बाबा का द‍िन माना जाता है। मान्‍यता है क‍ि भगवान व‍िष्‍णु और साईं बाबा दोनों को ही पीला रंग पसंद है। वहीं ज्‍योतिषों की मानें तो सभी ग्रहों के मुकाबले आकार में बड़ा ग्रह बृहस्पति शुभ ग्रह है। यह दूसरे सभी ग्रहों का गुरु भी कहा जाता है। जि‍ससे इस द‍िन भगवान व‍िष्‍णु की पूजा शुभ होती है। इतना ही नहीं बृहस्‍पतिवार के द‍िन पूजा में पीले फूल, हल्‍दी, पीला अनाज शाम‍िल करना अन‍िवार्य होता है। इससे भगवान व‍िष्‍णु  काफी जल्‍दी प्रसन्‍न होते हैं। वह भक्‍तों की हर मुराद पूरी करते हैं। 

     

    रुके हुए कार्य बनेंगे 

    वहीं अगर इस द‍िन पीले रंग को खाने से पहनने तक की चीजों में शाम‍िल कि‍या जाए तो और भी कई लाभ होते हैं। इस द‍िन पीले रंग की मिठाई जरूर खाएं। इससे स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा होगा। आर्थि‍क स्‍थि‍त‍ि अच्‍छी होगी और सफलता मि‍लेगी। बुद्ध‍ि भी तेजी से व‍िकसि‍त होती है। समाज में पद प्रत‍िष्‍ठा बढ़ती है। इतना ही नहीं बृहस्‍पतिवार को पीले रंग का कपड़ा पहनने से रुके हुए कार्य बनने लगेंगे। ज‍िन युवक युवत‍ियों की शादी में रुकावट आ रही है। उन्‍हें पीले रंग का आभूषण व कपड़ा पहनने से लाभ होगा।