Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जानें, शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन क्या करें और क्या नहीं करें

    By Umanath SinghEdited By:
    Updated: Fri, 29 May 2020 03:12 PM (IST)

    धार्मिक मान्यता है कि इस दिन पीपल वृक्ष को जल का अर्घ्य देना और दीपक जलाना अति शुभ होता है। इससे व्रती की सभी मनोकामनाएं यथाशीघ्र पूरी होती है। ...और पढ़ें

    जानें, शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन क्या करें और क्या नहीं करें
    जानें, शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन क्या करें और क्या नहीं करें

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है। इस दिन लोग शनि देव की पूजा-उपासना करते हैं। साथ ही हुनमान जी की भी पूजा की जाती है। शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। लोग शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन सच्ची श्रद्धा और विधिपूर्वक पूजा-पाठ और उपासना करते हैं। हालांकि, शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन कुछ चीज़े भूलकर नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से शनि देव नाराज हो जाते हैं, जिससे उनके जीवन से सुख और शांति छिन जाती है। अगर आपको इन चीजों के बारे में नहीं पता है तो आइए जानते हैं-

    -शनिवार के दिन भूलकर भी तामसी भोजन नहीं करना चाहिए। इस दिन आसुरी प्रवृति से भी बचना चाहिए।

    -शनिवार के दिन घर में कोई कलह पैदा न करें। अगर मन में कोई चिंता है तो उसे शनि देव से साझा करें।

    -इस दिन किसी विवाद में न फंसे, न ही किसी से कोई विवाद करें। शनिदेव को शांति प्रिय लोग अति प्रिय होते हैं।

    -ऐसी मान्यता है कि इस दिन सरसों तेल नहीं खरीदना चाहिए। इससे शनि देव रुष्ट हो जाते हैं।

    -लोहे से बनी चीज़ें भी न खरीदें। इससे भी शनि देव नाराज होते हैं।

    शनिवार को क्या करें

    -इस दिन पूजा जप तप और दान का अति विशेष महत्व है। शनिवार के दिन काले कपड़े, सरसों का तेल, लोहे, उड़द दाल आदि का दान करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। इस दिन गरीबों एवं जरूरतमंदों को अनाज दान देने से शनि देव जल्दी प्रसन्न होते हैं। इस दिन निम्न मंत्र का जाप जरूर करें।

    ॐ श्री शनिदेवाय: नमों नमः

    ॐ श्री शनिदेवाय: शुभम फलः

    ॐ श्री शनिदेवाय: फलः प्राप्ति फलः

    ॐ श्री शनिदेवाय: शान्ति भवः

    धार्मिक मान्यता है कि इस दिन पीपल वृक्ष को जल का अर्घ्य देना और दीपक जलाना अति शुभ होता है। इससे व्रती की सभी मनोकामनाएं यथाशीघ्र पूरी होती है।