Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kuber ke Upay: कुबेर मंत्र के जाप से हर बाधा होगी दूर, बस रखना होगा इन नियमों का ध्यान

    Updated: Thu, 28 Dec 2023 04:32 PM (GMT+05:30)

    Kuber puja कुबेर देव को कोषाध्यक्ष और यक्ष के राजा के रूप में भी जाना जाता है। पूजा के दौरान कुबेर मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को कई प्रकार के लाभ मि ...और पढ़ें

    Kuber ke Upay: कुबेर मंत्र के जाप से हर बाधा होगी दूर।
    Kuber ke Upay: कुबेर मंत्र के जाप से हर बाधा होगी दूर।

    HighLights

    1. हिंदू धर्म में धन का देवता माने गए हैं कुबेर देव।
    2. कुबेर देव की पूजा से मिलती है आर्थिक समृद्धि।
    3. कुबेर मंत्र का जाप करने से मिलता है व्यापार में लाभ।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Kuber ke Upay: हिंदू धर्म में कुबेर देव को धन का देवता के रूप में पूजा जाता है। माना जाता है कि जिस किसी व्यक्ति पर भी कुबेर जी की कृपा बरसती है, उसे आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। ऐसे में हम आपको आज कुबेर जी का एक ऐसा मंत्र बताने जा रहे हैं, जिसे पूरी श्रद्धा के साथ जपा जाए, तो इससे कुबेर देव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

    कुबेर मंत्र (Kuber Mantra)

    ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः॥

    कुबेर मंत्र जाप के लाभ

    यदि कोई व्यक्ति रोजाना कुबेर मंत्र का जाप करता है, तो इससे वह व्यक्ति धन की हानि से बच सकता है। साथ ही उसे व्यापार-व्यवसाय में भी लाभ देखने को मिलता है। कुबरे जी की कृपा से साधक को आय के नए स्रोत प्राप्त होते हैं और आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलता है।

    कुबेर मंत्र के नियम

    धर्म ग्रंथों में कुबेर मंत्र का जाप करने के कुछ नियम भी बताए गए हैं। जिसके अनुसार इस मंत्र का जब 3 महीने तक लगातार करना चाहिए। इस मंत्र का जाप कम से कम 108 बार किया जाना चाहिए। इसके लिए रोजाना सुबह स्नान करने के बाद कुबेर जी की मूर्ति की पूजा करें। इसके बाद आसन लगाकर बैठ जाएं और इस मंत्र का जाप करें। ध्यान रहे कि इस दौरान आपका मन शुद्ध होना चाहिए और मंत्र का उच्चारण एकदम सही होना चाहिए। तभी इस मंत्र के लाभ मिल सकते हैं।

    इन मंत्रों का भी कर सकते हैं जाप

    भगवान कुबेर की कृपा प्राप्त करने के लिए आप इन मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि मंत्रों के जाप करते समय आपका मुख दक्षिण दिशा में होना चाहिए।

    खबरें और भी

    ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय, धन धन्याधिपतये धन धान्य समृद्धि मे देहि दापय स्वाहा।

    ॐ कुबेराय नम:

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'