Ganesh Chaturthi 2025: भगवान गणेश की पूजा में जपें ये शक्तिशाली मंत्र, बनेंगे हर बिगड़े काम
भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2025) भगवान गणेश को समर्पित है। इस शुभ अवसर पर रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश की पूजा एवं भक् ...और पढ़ें

HighLights
- भगवान गणेश को गजानन भी कहा जाता है।
- भगवान गणेश की पूजा से सौभाग्य में वृद्धि होती है।
- हर साल भाद्रपद माह में गणेश चतुर्थी मनाई जाती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में गणेश चतुर्थी तिथि का खास महत्व है। इस साल बुधवार 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी है। यह पर्व हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन से गणेश महोत्सव की शुरुआत होती है।
(128).jpg)
देशभर में गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर भगवान गणेश की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। भगवान गणेश की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। अगर आप भी भगवान गणेश को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो गणेश चतुर्थी के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से गणपति बप्पा की पूजा करें। वहीं, पूजा करते समय राशि अनुसार मंत्र जप करें।
राशि अनुसार मंत्र जप
- मेष राशि के जातक मनचाही मुराद पाने के लिए गणेश चतुर्थी के दिन 'ॐ गजाननाय नमः' मंत्र का जप करें।
- वृषभ राशि के जातक मानसिक तनाव से निजात पाने के लिए पूजा के समय 'ॐ द्विमुखाय नमः' मंत्र का जप करें।
- मिथुन राशि के जातक कारोबार में सफलता पाने के लिए गणेश चतुर्थी पर 'ॐ सुमुखाय नमः' मंत्र का जप करें।
- कर्क राशि के जातक शुभ कामों में सफलता पाने के लिए गणेश चतुर्थी के दिन 'ॐ ब्रह्मरूपिणे नमः' मंत्र का जप करें।
- सिंह राशि के जातक करियर में सफल होने के लिए गणेश चतुर्थी पर 'ॐ सुखनिधये नमः' मंत्र का जप करें।
- कन्या राशि के जातक जीवन में व्याप्त संकटों से निजात पाने के लिए 'ॐ महाकालाय नमः' मंत्र का जप करें।
- तुला राशि के जातक भौतिक सुखों में वृद्धि पाने के लिए गणेश चतुर्थी के दिन 'ॐ महाबलाय नमः' मंत्र का जप करें।
- वृश्चिक राशि के जातक करियर को नया आयाम देने के लिए गणेश चतुर्थी पर 'ॐ महोदराय नमः' मंत्र का जप करें।
- धनु राशि के जातक आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए गणेश चतुर्थी के दिन 'ॐ महावीराय नमः' मंत्र का जप करें।
- मकर राशि के जातक मनचाहा वरदान पाने के लिए गणेश चतुर्थी के दिन 'ॐ अग्रपूज्याय नमः' मंत्र का जप करें।
- कुंभ राशि के जातक शनि की बाधा से निजात पाने के लिए गणेश चतुर्थी पर 'ॐ सर्वाय नमः' मंत्र का जप करें।
- मीन राशि के जातक गणपति बप्पा को प्रसन्न करने के लिए गणेश चतुर्थी के दिन 'ॐ प्रमुखाय नमः' मंत्र का जप करें।
यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2025 Daan: इन चीजों का दान कर पाएं भगवान गणेश की कृपा, चमक उठेगा सोया भाग्य
यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2025 Date: 26 या 27 अगस्त, किस दिन से शुरू होगा गणेश उत्सव? यहां जानें शुभ मुहूर्त और योग
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।