यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Maa Laxmi Aarti: लक्ष्मी जी की आरती के साथ इस मंत्र का करें जाप, होंगी धन-धान्य की प्राप्ति
हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी को धन की देवी के रूप में पूजा जाता है। माता लक्ष्मी की आराधना करने से व्यक्ति को धन-धान्य की प्राप्ति होती है। शास्त्रों म ...और पढ़ें

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Maa Laxmi Aarti And Mantra: हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि अगर शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा विधि-विधान के साथ की जाए तो जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। इसके साथ उस घर में बरकत आती है। तो आइए जानते हैं मां लक्ष्मी को प्रसन्न का खास मंत्र और आरती।
माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए मंत्र
महालक्ष्मी नमस्तुभ्यं,
नमस्तुभ्यं सुरेश्वरि ।
हरि प्रिये नमस्तुभ्यं,
नमस्तुभ्यं दयानिधे ॥
पद्मालये नमस्तुभ्यं,
नमस्तुभ्यं च सर्वदे ।
सर्वभूत हितार्थाय,
वसु सृष्टिं सदा कुरुं ॥
यह भी पढ़ें - Shardiya Navratri 2023: इस दिन से हो रही है शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
मां लक्ष्मी की आरती
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता
तुम को निश दिन सेवत, हर विष्णु विधाता
ॐ जय लक्ष्मी माता।।
उमा रमा ब्रह्माणी, तुम ही जग माता
सूर्य चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता
ॐ जय लक्ष्मी माता।।
दुर्गा रूप निरंजनि, सुख सम्पति दाता
जो कोई तुमको ध्याता, ऋद्धि सिद्धि धन पाता
ॐ जय लक्ष्मी माता।।
तुम पाताल निवासिनी, तुम ही शुभ दाता
कर्म प्रभाव प्रकाशिनी, भव निधि की त्राता
ॐ जय लक्ष्मी माता।।
जिस घर तुम रहती सब सद्गुण आता
सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता
ॐ जय लक्ष्मी माता।।
तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता
खान पान का वैभव, सब तुमसे आता
ॐ जय लक्ष्मी माता।।
शुभ गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि जाता
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता
ॐ जय लक्ष्मी माता।।
महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई नर गाता
उर आनंद समाता, पाप उतर जाता
ॐ जय लक्ष्मी माता।।
यह भी पढ़ें - Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष के दौरान घर लाएं ये चीजें, पूर्वजों से मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
Writer - Vaishnavi Dwivedi
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'