Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mangalvar Vrat: मंगलवार व्रत में क्या खाना चाहिए? यहां जानिए इससे जुड़े जरूरी नियम

    Updated: Tue, 30 Apr 2024 06:30 AM (IST)

    हिंदू धर्म में प्रत्येक देवी-देवता के लिए एक खास दिन का उल्लेख किया गया है। ऐसे ही हनुमान जी की पूजा के लिए मंगलवार का दिन विशेष माना गया है। कई साधक ...और पढ़ें

    Mangalvar Vrat Niyam मंगलवार व्रत से जुड़े जरूरी नियम।
    Mangalvar Vrat Niyam मंगलवार व्रत से जुड़े जरूरी नियम।

    HighLights

    1. हनुमान जी को समर्पित है मंगलवार का दिन।
    2. हनुमान जी के निमित्त किया जाता है मंगलवार व्रत।
    3. इस व्रत को करने से बनी रहती है हनुमान जी कृपा।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mangalvar Vrat Niyam: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस भी व्यक्ति पर हनुमान जी कृपा बरसती है, उसके जीवन के सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं। इसके साथ ही मंगलवार के दिन व्रत रखने का भी विशेष महत्व माना गया है। तो चलिए जानते हैं मंगलवार व्रत के खानपान संबंधी नियम।

    खानपान संबंधी नियम

    यदि आप मंगलवा के दिन व्रत करते हैं, तो इस दिन शाम के समय घी में बनी हुई पूरी खा सकते हैं। इसके साथ ही मंगलवार व्रत में गुड़ का सेवन करना भी अच्छा माना जाता है। इसके साथ आप फलाहार कर सकते हैं और दूध का सेवन भी कर सकते हैं। मंगलवार के दिन शाम के समय अपना व्रत खोलने के बाद आप बेसन का लड्डू भी खा सकते हैं। इसके साथ ही मंगलवार व्रत में लौकी की खीर या हलवा खाना भी शुभ होता है।

    ध्यान रखें ये नियम

    मंगलवार व्रत में एकबार भोजन करना जरूरी माना गया है। इस व्रत में शाम के समय भोजन किया जाता है। मंगलवार व्रत करने वाले व्यक्ति को काले या फिर सफेद रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन जरूर करें।

    यह भी पढ़ें - Daily Puja Rules: नियमित पूजा के दौरान इन 3 विशेष बातों का करें पालन, न करें इनको अनदेखा

    इस तरह करें पूजा

    मंगलवान के दिन सुबह स्नान-ध्यान करने के बाद लाल रंग के वस्त्र धारण करें। इसके बाद हनुमान जी के मंदिर जाकर परिक्रमा करें। यदि आपको बंदर दिखाई देते हैं, तो उन्हें कुछ खिलाना चाहिए। इसके बाद हनुमान जी की पूजा के दौरान उन्हें लाल रंग के फल और फूल अर्पित करें। इस दौरान उन्हें पान भी अर्पित करना चाहिए।

    खबरें और भी

    इसके साथ ही भोग में हनुमान जी को बूंदी या फिर बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से आपके करियर में आ रही समस्या दूर हो सकती है। इसके साथ ही मंगलवार व्रत के दौरान हनुमान चालीसा, और श्री राम के नाम का जाप भी जरुर करें।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'