यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Masik Krishna Janmashtami 2024: लड्डू गोपाल को ऐसे करें प्रसन्न, सुख-शांति की होगी प्राप्ति
हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस खास अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-व्रत क ...और पढ़ें

HighLights
- हर महीने मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है।
- मासिक जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा की जाती है।
- इस बार मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 01 मई को मनाई जाएगी।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Masik Krishna Janmashtami 2024 Vrat: हर महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। इस बार मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 01 मई को मनाई जाएगी। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का अवतरण हुआ था। इसलिए हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस खास अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-व्रत करने का विधान है।
मान्यता है कि मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से इंसान को सुख और शांति की प्राप्ति होती है। अगर आप भी भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो ऐसे में मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन पूजा के दौरान राशि अनुसार इन मंत्रों का जाप अवश्य करें। माना जाता है कि ऐसा करने से मनोकामना पूरी होती है और घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहेगा। आइए, राशि अनुसार मंत्र जानते हैं-
 (1).jpg)
यह भी पढ़ें: Masik Krishna Janmashtami 2024: वैशाख माह में कब है मासिक कृष्ण जन्माष्टमी? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
राशि अनुसार करें मंत्र जाप
1. मेष राशि के जातक भगवान श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए 'ॐ गोविंदाय नमः' मंत्र का जाप करें।
2. वृषभ राशि के जातक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा के समय 'ॐ अनंताय नमः' मंत्र का जाप करें।
3. मिथुन राशि के जातक भगवान कृष्ण का आशीर्वाद पाने हेतु 'ॐ अच्युताय नमः' मंत्र का जाप करें।
4. कर्क राशि के जातक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा के समय 'ॐ माधवाय नमः' मंत्र का जाप करें।
5. सिंह राशि के जातक मनोहर जी की कृपा पाने के लिए 'ॐ वासुदेवाय नमः' मंत्र का जाप करें।
6. कन्या राशि के जातक श्रीकृष्ण जनमोत्स्व पर पूजा के दौरान 'ॐ आदित्याय नमः' मंत्र का जाप करें।
7. तुला राशि के जातक भगवान कृष्ण का आशीर्वाद पाने हेतु 'ॐ बलभद्रप्रियनुजाय नमः' मंत्र का जाप करें।
8. वृश्चिक राशि के जातक श्रीकृष्ण जी को प्रसन्न करने हेतु 'ॐ सच्चिदानन्दविग्रहाय नमः' मंत्र का जाप करें।
9.धनु राशि के जातक जन्माष्टमी पर मधुसूदन की कृपा पाने हेतु 'ॐ मधुराकृतये नमः' मंत्र का जाप करें।
10.मकर राशि के जातक भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने हेतु 'ॐ गोपगोपीश्वराय नमः' मंत्र का जाप करें।
11. कुंभ राशि के जातक बाल गोपाल श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए 'ॐ गोपालाय नमः' मंत्र का जाप करें।
12. मीन राशि के जातक भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद पाने हेतु 'ॐ जगन्नाथाय नमः' मंत्र का जाप करें।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'