आर्थिक तंगी होगी खत्म, नरसिंह जयंती पर ऋण-मुक्ति के लिए जरूर करें विशेष पाठ, पढ़ें शुभ मुहूर्त
साल 2026 में नरसिंह जयंती 30 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन पर व्रत करना और नरसिंह भगवान की पूजा-अर्चना करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ...और पढ़ें

नरसिंह जयंती पर आर्थिक तंगी से इस तरह पाएं छुटकारा (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
30 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी नरसिंह जयंती
भगवान विष्णु के चौथे अवतार हैं भगवान नरसिंह
ऋण मुक्ति के लिए करें विशेष स्तोत्र और मंत्रों का जप
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर नरसिंह जयंती मनाई जाती है। नरसिंह भगवान, प्रभु श्रीहरि के चौथे अवतार हैं, जिन्होंने अपने भक्त प्रहलाद की रक्षा और हिरण्यकश्यप के वध के लिए अवतार लिया था। भगवान विष्णु के इस अवतार में उनका आधा शरीर सिंह (शेर) का है और अर्ध नर (मनुष्य) का है।
नरसिंह जयंती शुभ मुहूर्त -
- नरसिंह जयंती मध्याह्न संकल्प का समय - सुबह 10 बजकर 59 मिनट से दोपहर 1 बजकर 38 मिनट तक
- नरसिंह जयंती पर पूजा का समय - शाम 4 बजकर 17 मिनट से शान 6 बजकर 56 मिनट तक
- नरसिंह जयंती पर पारण का समय - सुबह 5 बजकर 41 मिनट पर (1 मई के बाद)
ऋण विमोचन नरसिंह स्तोत्रम्
श्री लक्ष्मी नृसिंह सर्वसिद्धिकर ऋणमोचन स्तोत्र।
देवकार्य सिध्यर्थं सभस्तंभं समुद् भवम ।
श्री नृसिंहं महावीरं नमामि ऋणमुक्तये ॥
लक्ष्म्यालिन्गितं वामांगं, भक्ताम्ना वरदायकं ।
श्री नृसिंहं महावीरं नमामि ऋणमुक्तये ॥
अन्त्रांलादरं शंखं, गदाचक्रयुध धरम् ।
श्री नृसिंहं महावीरं नमामि ऋणमुक्तये ॥
स्मरणात् सर्व पापघ्नं वरदं मनोवाञ्छितं ।
श्री नृसिंहं महावीरं नमामि ऋणमुक्तये ॥
सिहंनादेनाहतं, दारिद्र्यं बंद मोचनं ।
श्री नृसिंहं महावीरं नमामि ऋणमुक्तये ॥
प्रल्हाद वरदं श्रीशं, धनः कोषः परिपुर्तये ।
श्री नृसिंहं महावीरं नमामि ऋणमुक्तये ॥
क्रूरग्रह पीडा नाशं, कुरुते मंगलं शुभम् ।
श्री नृसिंहं महावीरं नमामि ऋणमुक्तये ॥
वेदवेदांगं यद्न्येशं, रुद्र ब्रम्हादि वंदितम् ।
श्री नृसिंहं महावीरं नमामि ऋणमुक्तये ॥
व्याधी दुखं परिहारं, समूल शत्रु निखं दनम् ।
श्री नृसिंहं महावीरं नमामि ऋणमुक्तये ॥
विद्या विजय दायकं, पुत्र पोत्रादि वर्धनम् ।
श्री नृसिंहं महावीरं नमामि ऋणमुक्तये ॥
भुक्ति मुक्ति प्रदायकं, सर्व सिद्धिकर नृणां ।
श्री नृसिंहं महावीरं नमामि ऋणमुक्तये ॥
उर्ग्रं वीरं महाविष्णुं ज्वलन्तम् सर्वतोमुखं ।
नृसिंह भीषणं भद्रं मृत्य मृत्युं नमाम्यहम॥
य: पठेत् इंद् नित्यं संकट मुक्तये ।
अरुणि विजयी नित्यं, धनं शीघ्रं माप्नुयात् ॥
॥ श्री शंकराचार्य विरचित सर्वसिद्धिकर ऋणमोचन स्तोत्र संपूर्णं ॥

(Picture Credit- AI Generated)
करें इस मंत्रों का जाप
1. आपत्ति निवारक नरसिंह मंत्र -
ॐ उग्रं वीरं महाविष्णुं ज्वलन्तं सर्वतोमुखम्।
नृसिंहं भीषणं भद्रं मृत्यु मृत्युं नमाम्यहम्॥
2. नरसिंह गायत्री मंत्र -
ॐ वज्रनखाय विद्महे तीक्ष्ण दंष्ट्राय धीमहि | तन्नो नरसिंह प्रचोदयात ||
3. संपत्ति बाधा नाशक नरसिंह मंत्र -
ॐ नृम मलोल नरसिंहाय पूरय-पूरय
4. ऋण मोचक नरसिंह मंत्र -
ॐ क्रोध नरसिंहाय नृम नम:
यह भी पढ़ें - Varuthini Ekadashi 2026: 13 या 14 अप्रैल, कब रखें व्रत? पढ़ें एकादशी की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
यह भी पढ़ें - Virgo Monthly Horoscope April 2026: सूर्य, बुध और शुक्र का गोचर, क्या कन्या राशि वालों चमकेगी किस्मत?