यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Narmada Jayanti Puja Vidhi: आज नर्मदा जयंती पर इस तरह करें मां नर्मदा की पूजा
Narmada Jayanti Puja Vidhi आज नर्मदा जयंती है। आज के दिन मां नर्मदा की पूजा की जाती है। हर वर्ष माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को यह जयंती मनाई ...और पढ़ें

Narmada Jayanti Puja Vidhi: आज नर्मदा जयंती है। आज के दिन मां नर्मदा की पूजा की जाती है। हर वर्ष माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को यह जयंती मनाई जाती है। मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी का विस्तार ज्यादा है ऐसे में अमरकंटक में नर्मदा जयंती को पर्व की तरह मनाया जाता है। मान्यता है कि जितना पुण्य पूर्णिमा पर गंगा स्नान से होता है उतना ही इस दिन नर्मदा नदी में स्नान करने से भी होता है। मां गंगा की तरह मां नर्मदा भी मोक्षदायिनी मानी जाती है। इस दिन मां नर्मदा की पूजा पूरे विधि-विधान से करनी चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, जो व्यक्ति पूरी श्रद्धा के साथ नर्मदा नदी की पूजा करता है उसके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। आइए जानते हैं नर्मदा जयंती पर किस तरह करें पूजा।
नर्मदा जयंती पर इस तरह करें पूजा:
- नर्मदा जयंती के दिन व्यक्ति को सुबह जल्दी उठना चाहिए। साथ ही सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त के मध्य किसी भी समय नर्मदा नदी पर स्नान करना चाहिए। यह बेहद शुभ होता है।
- इस दिन नर्मदा नदी पर स्नान करने के बाद मां नर्मदा नदी के तट पर फूल, धूप, अक्षत, कुमकुम आदि से पूजन करना चाहिए।
- इस दिन नर्मदा नदी में 11 आटे के दीप जलाने चाहिए और उनका दीपदान करना चाहिए। यह बेहद शुभ माना जाता है।
- ऐसा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
- अगर आप नर्मदा नदी पर जाकर स्नान और पूजन नहीं कर पा रहे हैं तो आप घर पर भी पूजा कर सकते हैं। आप मां नर्मदा की तस्वीर लागएं और उसे चौकी पर स्थापित करें। उनकी पूजा धूप-दीप, अक्षत, कुमकुम आदि से करें।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'