Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत के दिन करें राशि अनुसार इन मंत्रो का जप, सभी कार्यों में मिलेगी सफलता

    Updated: Mon, 21 Oct 2024 04:31 PM (IST)

    शिव पुराण में निहित है कि भगवान शिव (Lord Shiv) और मां पार्वती की विशेष उपासना करने से जातक को सभी पापों से छुटकारा मिलता है। हर माह के कृष्ण और शुक्ल ...और पढ़ें

    Lord Shiv: महादेव को किस तरह करें प्रसन्न?
    Lord Shiv: महादेव को किस तरह करें प्रसन्न?

    HighLights

    1. प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है।
    2. इस दिन पूजा संध्याकाल में होती है।
    3. महादेव की उपासना से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। प्रदोष व्रत का दिन भगवान शिव को बहुत प्रिय है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव और मां पार्वती की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से संकट दूर होते हैं। साथ ही महादेव की कृपा प्राप्ति के लिए व्रत भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को करने से विवाहित स्त्रियों को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। भगवान शिव के प्रसन्न होने से जातक की सभी मुरादें पूरी होती हैं। यदि आप भी भगवान शिव और मां पार्वती की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2024) के दिन विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार महादेव के नामों का मंत्र जप करें। इससे महादेव प्रसन्न होते हैं और जातक को सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

    प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त (Pradosh Vrat 2024 Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर शुरू होगी। इसके अगले दिन यानी 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर समाप्त होगी। इस प्रकार 29 अक्टूबर को कार्तिक मास का पहला प्रदोष व्रत मनाया जाएगा। इस दिन प्रदोष काल 5 बजकर 38 मिनट से लेकर शाम 8 बजकर 13 मिनट तक है।

    यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2024: कब है कार्तिक माह का पहला प्रदोष व्रत? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग

    राशि अनुसार मंत्र जप

    • मेष राशि के जातक कार्तिक माह के प्रदोष व्रत पर पूजा के समय 'ॐ महाकाल नमः' मंत्र का जप करें।
    • वृषभ राशि के जातक कार्तिक माह के प्रदोष व्रत पर महादेव की कृपा पाने के लिए 'ॐ विषधारी नमः' मंत्र का जप करें।
    • मिथुन राशि के कार्तिक माह के प्रदोष व्रत पर 'ॐ विश्वनाथ नमः' मंत्र का जप करें।
    • कर्क राशि के जातक कार्तिक माह के प्रदोष व्रत पर 'ॐ अनादिदेव नमः' मंत्र का जप करें।
    • सिंह राशि के जातक कार्तिक माह के प्रदोष व्रत पर 'ॐ उमापति नमः' मंत्र का जप करें।
    • कन्या राशि के कार्तिक माह के प्रदोष व्रत पर शिवजी की कृपा पाने के लिए 'ॐ विरूपाक्षाय नमः' मंत्र का जप करें।
    • तुला राशि के कार्तिक माह के प्रदोष व्रत की पूजा के दौरान 'ॐ शङ्कराय नमः' मंत्र का जप करें।
    • वृश्चिक राशि के कार्तिक माह के प्रदोष व्रत पर भगवान शिव की पूजा के समय 'ॐ शूलपाणिने नमः' मंत्र का जप करें।
    • धनु राशि के जातक कार्तिक माह के प्रदोष व्रत के दिन 'ॐ शिपिविष्टाय नमः' मंत्र का जप करें।
    • मकर राशि के जातक कार्तिक माह के प्रदोष व्रत के दिन मनचाहा वर पाने के लिए 'ॐ श्रीकण्ठाय नमः' मंत्र का जप करें।
    • कुंभ राशि के कार्तिक माह के प्रदोष व्रत की पूजा के समय 'ॐ भवाय नमः' मंत्र का जप करें।
    • मीन राशि के कार्तिक माह के प्रदोष व्रत पर 'ॐ शिवाप्रियाय नमः' मंत्र का जप करें।

    यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत के दिन राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, चमक जाएगी आपकी फूटी किस्मत

     अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

      

    खबरें और भी