Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Santoshi Maa Puja: शुक्रवार के दिन कैसे करें मां संतोषी की पूजा, यहां जानें विधि और मंत्र

    Updated: Thu, 19 Jun 2025 06:21 PM (IST)

    शुक्रवार का दिन मां संतोषी की आराधना के लिए उत्तम माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन उनकी पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही साधक को ध ...और पढ़ें

    Santoshi Mata Puja vidhi in hindi (Picture Credit: Freepik)
    Santoshi Mata Puja vidhi in hindi (Picture Credit: Freepik)

    HighLights

    1. शुक्रवार के दिन संतोषी माता की पूजा करना होता है शुभ।
    2. संतोषी मां की कृपा से जीवन की समस्याएं होती हैं समाप्त।
    3. कई साधक करते हैं कृपा प्राप्ति के लिए शुक्रवार का व्रत।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में मां संतोषी को एक महत्वपूर्ण देवी माना गया है, जो भगवान गणेश की पुत्री हैं। यह भी माना जाता है कि मां संतोषी की आराधना करने से साधक के जीवन में आ रही कई तरह की समस्याएं समाप्त हो सकती हैं। साथ ही विधिपूर्वक इनकी पूजा-अर्चना करने से साधक का घर धन-धान्य से भर जाता है। कई साधक शुक्रवार के दिन संतोषी माता के निमित्त व्रत भी करते हैं। चलिए पढ़ते हैं मां संतोषी की पूजा विधि और मंत्र।

    मां संतोषी की पूजा विधि (Santoshi Mata Puja vidhi)

    सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं और साफ-सुथरे कपड़े पहनें। अब मंदिर की साफ-सफाई कर गंगाजल का छिड़काव करें। इसके बाद एक चौकी पर लाल रंग का साफ कपड़ा बिछाएं और मां संतोषी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।

    विधि-विधान से कलश की स्थापना करें और माता संतोषी की पूजा आरंभ करें। पूजा के दौरान माता को फूल, माला, सिंदूर, अक्षत आदि चढ़ाएं। भोग के रूप में आप देवी को भिगोए हुए चने की दाल, गुड़ और केला अर्पित कर सकते हैं। मां संतोषी के सामने घी का दीपक जलाएं और श्रद्धापूर्वक माता की आरती व मंत्रों का जप करें। इसके बाद सभी लोगों में प्रसाद बांटें और पूरे घर में कलश के पानी का छिड़काव करें।

    (Picture Credit: Freepik) (प्रतीकात्मक इमेज)

    यह भी पढ़ें - Jagannath Rath Yatra 2025: भगवान जगन्नाथ को इस खास वजह से लगता है कड़वे नीम का भोग?

    संतोषी माता के मंत्र (Santoshi Mata Mantra)

    शुक्रवार के दिन संतोषी माती की पूजा पूरे विधि-विधान के करने के बाद उनके मंत्रों का जप भी जरूर करें। ऐसा करने से देवी प्रसन्न होती हैं और साधक को धन-धान्य का आशीर्वाद देती हैं। आइए पढ़ते हैं संतोषी माता के मंत्र-

    खबरें और भी

    1. ॐ श्री संतोषी महामाया गजानंदम दायिनी

    2. शुक्रवार प्रिये देवी नारायणी नमोस्तुते!

    (Picture Credit: Freepik) (प्रतीकात्मक इमेज)

    3. संतोषी मां महामंत्र: -

    जय माँ संतोषिये देवी नमो नमः

    श्री संतोषी देव्व्ये नमः

    ॐ श्री गजोदेवोपुत्रिया नमः

    ॐ सर्वनिवार्नाये देविभुता नमः

    ॐ संतोषी महादेव्व्ये नमः

    ॐ सर्वकाम फलप्रदाय नमः

    ॐ ललिताये नमः

    यह भी पढ़ें - Gupt Navratri June 2025: नवरात्र के पांचवें दिन करें मां स्कंदमाता की पूजा, नोट करें विधि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।