Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sawan Somvar vrat 2023: शिव जी को जल चढ़ाने से पहले करें इस मंत्र का जाप, मिलेंगे अद्भुत लाभ

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Mon, 31 Jul 2023 09:58 AM (GMT+05:30)

    Sawan Somvar vrat 2023 4 जुलाई 2023 से सावन का महीना शुरू हो चुका है जो अधिक मास के चलते 31 अगस्त 2023 तक रहेगा। सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के ...और पढ़ें

    Sawan Somvar vrat 2023 सावन अधिक मास का दूसरा सोमवार।
    Sawan Somvar vrat 2023 सावन अधिक मास का दूसरा सोमवार।

    HighLights

    1. भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित है सावन का महीना
    2. 31 जुलाई 2023 को पड़ रहा है सावन का चौथा सोमवार
    3. शिव जी को जल चढ़ाने से पहले बोले ये मंत्र

    नई दिल्ली, अध्यात्म। Sawan Somvar vrat 2023: सावन के महीने में सोमवार के दिन विधि-विधान के साथ पूजा करने से भोलनाथ जल्दी प्रसन्न होते हैं। 31 जुलाई 2023 को सावन माह का चौथा सोमवार पड़ रहा है। क्योंकि यह सोमवार अधिकमास में पड़ रहा है इसलिए इसे श्रावण अधिक का दूसरा सोमवार भी कहा जाएगा। आइए जानते हैं इस दिन भगवान भोलनाथ को जल चढ़ाने से पहले किस मंत्र का जपा करना लाभदायक सिद्ध होता है।

    जलाभिषेक का मंत्र

    ॐ नमो भगवते रूद्राय नम:

    इस मंत्र का जाप शिवलिंग के जलाभिषेक से पहले करना बहुत ही शुभ माना जाता है। भगवान शिव का रुद्राभिषेक करते समय इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर होती हैं। साथ ही मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।

    जलाभिषेक के लाभ

    सावन के महीने में रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्रावण सोमवार के दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से साधक को सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके साथ यह भी बताया गया है शिवलिंग पर अगल-अगल चीजों से अभिषेक करने से व्यक्ति को अगल-अगल फलों की प्राप्ति होती है। भगवान शिव का दही से अभिषेक करने से व्यक्ति को धन की प्राप्ति होती है। वहीं, इत्र मिले जल से अभिषेक करने पर व्यक्ति को आरोग्य की प्राप्ति होती है।

    इन चीजों का करें दान

    सावन माह के सोमवार को भोलेनाथ की भक्ति के लिए बहुत ही उत्तम माना गया है। इस माह में भगवान शिव को प्रिय चीजों का दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। उन्हें प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन सफेद वस्त्र, दूध, चांदी की वस्तुएं या चावल दान करना चाहिए।

    खबरें और भी

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'