यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sawan 2024: सावन के पांच सोमवार इस तरह जलाएं दीपक, खुशियों से भरा रहेगा घर
इस बार सावन में 5 सोमवार पड़ रहे हैं। साथ ही सावन की शुरुआत और अंत भी सोमवार के दिन ही हो रही है जिसे बहुत ही शुभ माना जा रहा है। ऐसे में यदि आप सावन ...और पढ़ें

HighLights
- 22 जुलाई, 2024 से शुरू हो चुका है सावन का पवित्र माह।
- इस माह में महादेव की आराधना से मिलते हैं कई लाभ।
- भगवान शिव को प्रसन्न करने से लिए जरूर जलाएं दीया।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। इस बार 22 जुलाई 2024 से पवित्र माने जाने वाले सावन की शुरुआत हो चुकी है। सावन में आने वाले सोमवार को भगवान शिव की कृपा प्राप्ति के लिए अति उत्तम माना जाता है। साथ ही भगवान शिव की पूजा के दौरान दीपक जलाने का भी विशेष महत्व है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सावन में आने वाले सोमवार के दिन कौन-सा दीपक जलाना शुभ माना जाता है।
जलाएं ये दीपक
सावन सोमवार में शिव जी की पूजा के दौरान आप सरसों के तेल या फिर गाय के घी का दीया जला सकते हैं। लेकिन इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप भगवान शिव की मूर्ति या तस्वीर के समक्ष दीपक जला रहे हैं, तो घी का दीपक जलाना चाहिए। वहीं अगर आप शिवलिंग की पूजा कर रहे हैं, तो इसके लिए सरसों के तेल का उपयोग करना शुभ होगा।
.jpg)
इस तरह जलाये दीया
अगर सरसों के तेल का दीया जला रहे हैं, तो इसके लिए लाल या पीले रंग को बत्ती बनाकर उसका उपयोग करना चाहिए। आप पीतल के दीपक में सरसों का तेल डालकर कलावे की बत्ती को भगवान शिव के समक्ष जला सकते हैं। वहीं घी का दीपक जलाने के लिए रुई का इस्तेमाल किया जा सकता है।
मिलते हैं ये लाभ
सावन के भगवान शिव की आराधना का दौरान दीपक जलाना बहुत ही शुभ फलदायी होता है। इससे साधक के जीवन में सुख-समृद्धि आती है। ऐसा माना जाता है कि सरसों के तेल में कलावे की बत्ती का दीपक जलाने से महादेव प्रसन्न होते हैं, जिससे व्यक्ति के सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं। यह भी माना जाता है कि इससे कुंडली में मौजूद सभी प्रकार के ग्रह दोष दूर हो जाते हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें - Hariyali Teej 2024 Daan: रिश्ते में कड़वाहट होगी दूर, वैवाहिक जीवन होगा सुखी, हरियाली तीज पर करें वस्त्र, दीपदान
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।