Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sawan 2024: शिवलिंग पर 108 बेलपत्र चढ़ाने से बड़ी-से-बड़ी समस्या होगी दूर, जानिए विधि

    Updated: Wed, 24 Jul 2024 10:49 AM (IST)

    शिव जी को सावन का महीना अति प्रिय माना गया है। इसी तरह महादेव को बेलपत्र भी सबसे अधिक प्रिय होता है। ऐसे में यदि आप इस माह में कुछ खास तरीकों से भगवान ...और पढ़ें

    Sawan 2024 शिवलिंग पर ऐसे चढ़ाएं बेलपत्र। (Picture Credit: Freepik)
    Sawan 2024 शिवलिंग पर ऐसे चढ़ाएं बेलपत्र। (Picture Credit: Freepik)

    HighLights

    1. 22 जुलाई से हो चुकी है सावन की शुरुआत।
    2. महादेव को समर्पित माना जाता है ये महीना।
    3. शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से मिलते हैं ढेरों लाभ।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। 22 जुलाई 2024, सोमवार के दिन से सावन की शुरुआत हो चुकी है। धार्मिक दृष्टि से इस माह को बहुत ही पवित्र माना जाता है। यह माह पूर्ण रूप से भगवान शिव की भक्ति के लिए समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि शिवलिंग पर 108 बेलपत्र चढ़ाने से व्यक्ति की बड़ी-से-बड़ी हल हो जाती है। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका।

    भगवान राम की भी मिलेगी कृपा

    सावन में या सावन सोमवार के दिन 108 बेलपत्र लेकर उनपर चंदन से राम लिखें। इसके बाद इन बेलपत्रों को शिवलिंग पर अर्पित करें। ऐसा करने से भक्त को शिव जी की कृपा के साथ-साथ प्रभु श्री राम की भी कृपा की प्राप्ति होती है।

    जरूर करें ये काम

    सावन में 108 बेलपत्रों को चंदन में डुबोकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करें। ऐसा करने से महादेव जल्द प्रसन्न होते हैं और साधक को अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद देते हैं। इसके साथ ही आप तांबे के लोटे में जल और पीला चंदन मिलाकर उसमें 108 बेलपत्र डालकर भी भोलेनाथ पर अर्पित कर सकते हैं। इससे भी साधक को अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है।

    जल्द बनेंगे विवाह के योग

    यदि किसी जातक के विवाह में देरी हो रही है या अड़चन आ रही है, तो इसके लिए सावन में ये उपाय कर सकते हैं। इसके लिए सावन के सोमवार से आरंभ करते हुए अगले 5 सोमवार तक शिवलिंग पर 108 बेलपत्र चढ़ाएं। बेलपत्र चढ़ाते समय ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करते रहें। हर सोमवार के दिन माता पार्वती और शिव जी की पूजा करें। इससे जल्द विवाह के योग बनने लगते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें -  Sawan 2024: क्यों सावन में साग और दही खाने की है मनाही और क्या है इसका धार्मिक एवं वैज्ञानिक कारण?

    बोले ये मंत्र

    त्रिदलं त्रिगुणाकारं त्रिनेत्रं च त्रियायुधम्

    त्रिजन्मपाप संहारं एक बिल्वं शिवापर्णम् ।।

    यदि आप शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाते समय इस मंत्र का जाप करते हैं, तो इससे आपको शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करने का अधिक लाभ प्राप्त हो सकता है।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।