यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sawan Somwar 2024: सावन के पहले सोमवार पर इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम
धार्मिक मत है कि सावन महीने में भगवान शिव की पूजा करने से व्यक्ति को सभी प्रकार के सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही घर में सुख समृद्धि और खु ...और पढ़ें

HighLights
- सावन का महीना देवों के देव महादेव को अति प्रिय है।
- इस महीने में प्रत्येक दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है।
- भगवान शिव की पूजा करने से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Sawan Somwar 2024: सावन का महीना देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस महीने में भगवान शिव संग मां पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही सोमवार का व्रत रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य प्रताप से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही भगवान शिव की कृपा से सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। शिव पुराण में निहित है कि भगवान शिव महज जलाभिषेक से प्रसन्न हो जाते हैं। सावन सोमवार पर जलाभिषेक का विशेष महत्व है। अत: सावन माह के प्रत्येक सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया जाता है। अगर आप भी मनोवांछित फल पाना चाहते हैं, तो सावन के प्रथम सोमवार पर स्नान-ध्यान कर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय इन चीजों से भगवान शिव का अभिषेक करें।
यह भी पढ़ें: इस दिन रखा जाएगा सावन का पहला मंगला गौरी व्रत, इन उपायों से करें मां गौरी को प्रसन्न
भगवान शिव का अभिषेक
- अगर आप मनचाहा जीवनसाथी पाना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। दूध से भगवान शिव का अभिषेक करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है।
- अगर आप जीवन में व्याप्त दुख और संकट से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन के प्रथम सोमवार पर स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल में काले तिल और बेलपत्र मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त होता है।
- अगर आप करियर और कारोबार को नया आयाम देना चाहते हैं, तो गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है। इस उपाय को करने से करियर में मन मुताबिक सफलता मिलती है।
- अगर आप भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं।
- अगर आप कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत करना चाहते हैं, तो दही या पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से जातक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है।
यह भी पढ़ें: कब है सावन महीने की पहली एकादशी? नोट करें सही डेट, शुभ मुहूर्त एवं योग
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
(19).jpg)