Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा को लगाएं इन चीजों का भोग, मिलेगा विशेष लाभ

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Wed, 04 Oct 2023 01:03 PM (IST)

    Shardiya Navratri 2023 शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। धार् ...और पढ़ें

    Shardiya Navratri 2023 शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा को लगाएं इन चीजों का भोग।
    Shardiya Navratri 2023 शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा को लगाएं इन चीजों का भोग।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Shardiya Navratri Bhog: प्रत्येक वर्ष आश्विन मास की शुक्ल प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि की शुरुआत होती है। ऐसे में वर्ष 2023 में नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर, 2023 रविवार के दिन से हो रही है। वहीं, इसका समापन 23 अक्टूबर सोमवार को होगा।

    शारदीय नवरात्रि के दौरान साधक उपवास करते हैं। इस दौरान की पूजा के समय मां दुर्गा को उनके प्रिय भोग अर्पित करने से व्यक्ति को उनकी विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। आइए जानते हैं कि नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए?

    खीर

    नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए आप खीर का भोग लगा सकते हैं। चावल की स्थान पर आप मखाने की खीर का प्रयोग भी कर सकते हैं।

    इस मिठाई का लगाएं भोग

    मिठाई में आप मां दुर्गा को रसगुल्ले का भोग लगा सकते हैं। इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर दया दृष्टि बनाए रखती हैं। वहीं, आप नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को नारियल की बर्फी का भोग भी लगा सकते हैं। इससे भी मां दुर्गा प्रसन्न होती है।

    यह भी पढ़ें -  Mahalakshmi Vrat 2023: महालक्ष्मी व्रत के समापन में कुछ ही दिन रह गए हैं शेष, ऐसे करें धन की देवी को प्रसन्न

    तिल के लड्डू

    नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को तिल के लड्डू का भोग भी लगाना चाहिए। इन्हें घर पर ही बड़ी आसानी से गुड़ और तिल के मिश्रण से बनाया जा सकता है। साथ ही यह खाने में भी बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं।

    खबरें और भी

    घर पर बनाएं ये चीजें

    मालपुआ एक बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन है। इसे भी घर पर ही आसानी से तैयार किया जा सकता है। ऐसे में आप मां दुर्गा को नवरात्रि के दौरान मालपुआ का भोग जरूर लगाएं। इसके साथ ही आप घर पर हलवा बनाकर भी मां दुर्गा को अर्पित कर सकते हैं। माता दुर्गा को सूजी और मेवे से बने हलवे का भोग लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'