Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shiva Mantra: शिव जी के इन 5 मंत्रों का रोजाना करें जाप, नए साल में बरसेगी महादेव की कृपा

    Updated: Tue, 26 Dec 2023 05:04 PM (IST)

    Shiva Mantra in Hindi सनातन धर्म में भगवान शिव को देवाधिदेव महादेव कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो साधक भगवान शिव की आराधाना करते हैं उसके ...और पढ़ें

    Shiva Mantra शिव जी के इन मंत्रों का रोजाना करें जाप।
    Shiva Mantra शिव जी के इन मंत्रों का रोजाना करें जाप।

    HighLights

    1. भगवान शिव को कहा जाता है देवाधिदेव महादेव।
    2. भगवान शिव की कृपा से बनी रहती है सुख-समृद्धि।
    3. शिव मंत्रों के जाप से साधक को मिलता है विशेष लाभ।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shiva Mantra: माना जाता है कि शिव जी की उपासना करने से साधक के जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। वहीं, धार्मिक ग्रंथों में सोमवार का दिन भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित माना गया है। महामृत्युंजय मंत्र समेत शिव जी के कई ऐसे मंत्र हैं जो व्यक्ति को कई तरह के लाभ पहुंचा सकते हैं। आइए जानते हैं कि रोजाना किन मंत्रों के जाप से शिव जी की कृपा प्राप्त की जा सकती है।

    होगी आरोग्य की प्राप्ति

    1. ॐ नमः शिवाय

    यह मंत्र जीतना सरल है उतना प्रभावशाली भी माना गया है। यदि कोई साधक रोजाना इस मंत्र का जाप करता है तो उसे आरोग्य की प्राप्ति हो सकती है।

    दूर होगा अकाल मृत्यु का भय

    2. ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

    यह शिव जी का महामृत्युंजय मंत्र है। माना जाता है कि रोजाना इस मंत्र का जप करने से व्यक्ति की अकाल मृत्यु का भय टाला जा सकता है। साथ ही व्यक्ति की आयु भी लंबी होती है और हर प्रकार के भय से भी मुक्ति मिलती है।

    इस मंत्र से होगी इच्छा पूरी

    3. ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः

    यह शिव जी का रूद्र मंत्र है। माना जाता है कि प्रतिदिन इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति की हर इच्छा पूरी हो सकती है।

    आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

    4. ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

    यह शिव जी का बहुत ही प्रभावशाली मंत्र है। यदि कोई साधक रोजाना शिव जी का ध्यान करते हुए इस मंत्र का जाप करता है तो उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    भय होगा दूर

    5. ऊं पषुप्ताय नमः

    यह भी शिव जी का एक प्रभावशाली मंत्र है। पूजा के दौरान रोजाना इस शिव मंत्र का जाप करने से साधक को महादेव की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'